तेवतिया के भाई ने नकारी आपसी रंजिश की पुलिसिया थ्योरी, ब्रजपाल की हालत नाजुक

0
0
Brajpal Teotia 1470991871

बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया की हालत गंभीर बनी हुई है। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती तेवतिया का आज तीसरा ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ब्रजपाल ते‌वतिया के भाई विकास तेवतिया ने पुलिस की आपसी रंजिश वाली थ्योरी को सिरे से नकार दिया है। विकास ने कहा कि पुलिस अगर इसे आपसी रंजिश बता रही है तो यह बात गलत हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, जनरल वीके सिंह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पु‌त्र पंकज सिंह के दौरे के बाद बागपत से सांसद सतपाल मलिक भी तेवतिया का हाल जानने नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।

बता दें कि बृहस्पतिवार शाम तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली मार्ग पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमलावरों की फॉर्च्यूनर ले जाते पुल‌िसवाले और जांच में तेवत‌िया की कार से म‌िली बुलेटPC: अमर उजाला
बता दें क‌ि बागपत की मह‌िला कांस्टेबल की ग‌िरफ्तारी के अलावा शेखर चौधरी और मनोज को भी हिरासत में लिया गया है। शेखर रजापुर और मनोज महरौली का रहने वाला है।

Ads Middle of Post
Advertisements

पुलिस के मुताबिक, रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। तेवतिया महरौली गांव के रहने वाले हैं और उनकी वहां रंजिश चल रही थी। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में हमला किया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या महज रंजिश में AK-47 से की गई फायरिंग? जब‌क‌ि पर‌िवार इस बात से इंकार कर रहा है।

वहीं मुरादनगर में तेवत‌िया की स्कॉर्प‌ियो की फॉरेंस‌िक जांच चल रही है और हमलावरों की फॉर्च्यूनर भी थाने पहुंच चुकी है। स्कॉ‌र्प‌ियो पर 17 गोल‌ियां लगी थीं। फॉरेंस‌िक जांच में पुल‌िस को एक बुलेट म‌िली है।

हमलावरों की दूसरी गाड़ी उत्तराखंड के ह‌र‌िद्वार से म‌िलने की भी सूचना है। बता दें क‌ि इस मामले की जांच 800 पुल‌िसवालों की टीम कर रही है। मुरादनगर पु‌ल‌िस भी तहरीर लेने के ल‌िए नोएडा पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.