एक बार फिर भाजपा को छोड़ कर पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली आज वापस कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्होंने अजय माकन से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ी थी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेस पर बोझ भी करार दिया था। उन्होंने आज कहा कि वह भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे। आज लवली ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी में वापस शामिल हो गये। इस अवसर पर माकन और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून युसूफ भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि लवली दिल्ली नगर निगम चुनावों के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आ गये थे। उन्होंने अमित शाह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में भरोसा जताया था। लवली भाजपा के लिए काम कर रहे थे लेकिन वहां उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं मिली और ना ही कोई पद मिला।
माकन इस समय पुराने और रूठे कांग्रेसियों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसी सप्ताह वह शीला दीक्षित के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर केजरीवाल सरकार को घेरते नजर आये थे और उन्होंने शीला को मनाने में देरी के लिए माफी भी मांगी थी।
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.