दिल्ली: एसटी कानून में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में देशभर में दलित संगठनों का भारत बंद प्रदर्शन हिंसक हो गया है। मध्य प्रदेश के मुरैना में हुई झड़प में जहां एक युवक की मौत हो गई है। ग्वालियर में दो लोगों के मरने की खबर है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने जमकर काफी उत्पात मचाया है। राजस्थान के बाड़मेर और मध्य प्रदेश के भिंड में दो गुटों में हुई झड़प में करीब 30 लोग जख्मी हुए हैं। बाड़मेर में कई वाहनों में आग लगाई गई है। पंजाब, बिहार, और ओडिशा में भी बंद का व्यापक असर है। यहां प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ रेल रोका है बल्कि सड़क जाम कर परिवहन व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया है। मेरठ में पुलिस चौकी में आग लगा दी गई है। इसके अलावा देश भर के कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इसी बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहन फूंके दिए और मंडी थाने पर पथराव कर दिया जिसमें चार सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और 50 राउंड हवाई फायरिंग भी की। हालांकि, बवाल लगातार अब भी जारी है।
दलित संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए।
2.45 PM : दिल्ली के संसद मार्ग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प। प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालना चाह रहे हैं।
2.43 PM : बिहार के आरा में बंद समर्थकों की गुंडागर्दी, सड़क जाम करने के लिए टायर जलाएं।
2.40 PM : धनबाद में भारत बंद समर्थकों ने धनबाद-गया रेल खंड पर मानपुर के निकट मुंबई मेल को रोका। पटरी पर उतरी भारी भीड़।
2.30 PM : दिल्ली में भी भारत बंद का असर, भीम आर्मी समेत कई संगठनों का प्रदर्शन। संसद मार्ग को जाम किया।
2.20 PM : आगरा में प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। एसपी सिटी ने खुद संभाला मोर्चा।
1.50 PM : उत्तराखंड के रुड़की में हिंसक हुआ प्रदर्शन। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव फायरिंग कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल।
1.40 PM : इसी बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहन फूंके दिए और मंडी थाने पर पथराव कर दिया जिसमें चार सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और 50 राउंड हवाई फायरिंग भी की। हालांकि, बवाल लगातार अब भी जारी है।
1.35 PM: आगरा-झांसी रूट भी ठप, कई स्टेशनों पर खड़ी हैं ट्रेनें। आगरा के बिल्लोचपुरा स्टेशन पर पिछले तीन घंटे से खड़ी है गतिमान एक्सप्रेस, राजामंडी स्टेशन पर रोकी गई पंजाब मेल, वहीं फरह और रुनकता स्टेशनों पर भी कई ट्रेनें बीच मे रोकनी पड़ी।
1.30 PM: मध्य प्रदेश के भिंड में भी हालात बिगड़े, कर्फ्यू लगाया गया।
1.20 PM: दलित संगठनों ने गुजरात के कच्छ में मॉल में की तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी पर भी किया हमला
1.10 PM: हिंसक होते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आगरा में पेट्रोल पंप बंद किए गए।
1.02 PM: अलीगढ़ में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष की गाड़ी को रोक कर तोड़फोड़ का प्रयास किया गया।
12.55 PM: गाजियाबाद में एक ईएमयू को रद्द किया गया, 8 अन्य ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया।
12.50 PM: पलवल में मस्जिद चौक के पास प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।
12.45 PM: गाजियाबाद के कोशांबी डिपो से बसों का संचालन बंद किया गया।
12.25 PM: यूपी के आज़मगढ़ में मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन, शहर के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन। बड़ी संख्या में वामसेफ के सदस्यों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी भी की।
12.18 PM: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बसों के शीशे तोड़े, भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद भीड़ पर नियंत्रण करने की कोशिश, करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया।
12.15 PM: मुरैना में प्रदर्शनकारियों की फायरिंग में एक युवक की मौत।
12.10 PM: झारखंड में धनबाद के बाघमारा में बंद समर्थकों ने सड़क जाम करने के बाद खानूडीह में पैसेंजर ट्रेन भी रोक दी, डेढ़ घंटें बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
12.05 PM: उत्तराखंड के पौडी में एससी-एसटी एक्ट के विरोद्ध में शिल्पकार कल्याण समिति ने की बैठक जताया विरोद्ध
11.55 AM: फिरोजाबाद में हिंसक प्रदर्शन के बाद हुए बवाल में एक की मौत। नारखी थाना क्षेत्र में भारत बंद के तहत बाजार बंद कर आते समय पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई हुई। आरोप है कि पुलिस का डंडा लगने से सुरेश नामक युवक की मौत हो गई है। कई थानों का फोर्स बुला लिया गया है। लोगों ने शव बीच चौराहे पर रख दिया है।
11.50 AM: भारत बंदः एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में देशभर में दलितों का प्रदर्शन, ग्वालियर में चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू।
11.40 AM: भारत बंद के दौरान बिहार में गया जंक्शन पर भी तोड़फोड़।
11.30AM: एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन के चलते मध्यप्रदेश के मुरैना मे कर्फ्यू लगाया गया।
11.10AM दिल्ली से सटे गाजियाबाद में SC/ST एक्ट में संशोधन के खिलाफ आज भारत बंद का असर दिखा। यहां दलितों ने मुरादगर में जाम लगाया।
11.00AM भारत बंदः एससी-एसटी एक्ट को लेकर हिंसक हुआ दलितों का आंदोलन, मेरठ में गाड़ियों में तोड़फोड़
10.55 AM सड़क जाम एससी एसटी एक्ट के विरोध में जगह जगह सड़कों पर उतरे दलित समाज के लोग। मेरठ में हाई अलर्ट कई, पुलिस चौकी की बसों में आग लगा दी गई।
10.50 AM दलित छात्रों ने मेरठ विवि कैंपस में मैन गेट पर ताला बंदी की। कैंपस में तोडफ़ोड़। लाइट पंखे तोड़ डाले।
10.45 AM दलित छात्रों ने मेरठ विवि कैंपस में मैन गेट पर ताला बंदी की। कैंपस में तोडफ़ोड़। लाइट पंखे तोड़ डाले।
10.40 AM: मेरठ में भड़का दलित आंदोलन, रोहटा फ्लाईओवर पर गोलीबारी, बसें फूंकी। पुलिस और पत्रकारों पर भी हमला।
10.10AM उत्तर प्रदेशः सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर आगरा में सड़क पर उतरे लोग, महिलाएं पर प्रदर्शन में शामिल।