
नई दिल्ली: लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। सिर्फ 10 दिन और इंतजार करना होगा। इसके बाद बादल झूमकर बरेंगे। मानसून को राजस्थान पहुंचने में अभी 10 दिन का वक्त लगेगा। मानसून ने गति पकड़ ली है। कल मानसून गुजरात के सौराष्ट्र, वेरावल और अहमदाबाद, महाराष्ट्र के अमरावती की ओर बढ़ता नजर आया। पूर्व की ओर यह पूरे असम में छाया है। राजस्थान में मानसून 3 या 4 जुलाई को पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है।
इधर प्री मानसून की बारिश ने रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मेहरबानी की। जयपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं उदयपुर में जोरदार बारिश हुई। उमस व गर्मी के बीच उदयपुर में दोपहर बाद अाधे घंटे बारिश हुई। इस अवधि मेंं पौन इंच बारिश हुई। उदयपुर में मानसून से पहले यह इस सीजन में अब तक की पहली तेज बारिश है। जोधपुर में भी बारिश हुई। गर्मी से लोगों को कुुछ राहत भी मिली।
Leave a Reply