नई दिल्ली: अंगूर एक बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्घक फल है। अंगूर फलों में सर्वोत्तम माना जाता है। यह निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है। पका हुआ अंगूर तासरी में ठंडा, मीठा और दस्तावर होता है।
अंगूर की सीमित मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, मैगनीशियम, सोडियम फाइबर विटामिन ए, सी, ई और के, कैल्शियम, कॉपर, जिंक और आयरन भी मिलता है। शरीर के किसी भी भाग से रक्तस्त्राव होने पर अंगूर के एक ग्लास जूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी पूरी हो जाती है।
पोटेशियम की कमी से दांत हिलने लगते हैं और बाल बहुत टूटते हैं, त्वचा ढीली व निस्तेज हो जाती है, जोडों में दर्द व शरीर में जकडन होने लगती है। इन सभी रोगों को अंगूर दूर रखता है।
हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एस्प्रिन की गोली के समान है। अंगूर में एंटी कैंसर की विशेषता भी पाई जाती है जिससे कैंसर को रकने में मदद मिलती है।
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.