जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने जांच एजेंसियों को एक ऑडियो भेजा जिसमें दो लोगों को यह बातचीत करते सुना गया है कि कैसे कथित तौर पर बलात्कार के बाद मार दी गई कठुआ की आठ साल की बच्ची के नाम पर धन जुटाया गया लेकिन उसके परिवार तक नहीं पहुंचा.
ऑडियो क्लिप में दो लोगों को इस बात चर्चा करते सुना गया है कि पीड़िता के नाम पर काफी धन जुटाया गया लेकिन उसके परिवार को नहीं मिला. यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वाइरल हुआ है.
ऑडियो क्लिप की चर्चा में यह भी संकेत मिलता है कि लोगों में लड़ाई पहले ही शुरू हो चुकी है जिन्होंने लड़की के नाम पर धन एकत्र करने में मदद की. उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा,” मैंने ऑडियो क्लिप को सुना है. जब यह क्लिप मेरे पास आई तो मैंने इसे जांच के लिये एजेंसियों को भेज दिया.”
उन्होंने कहा कि लड़की की “जघन्य और बर्बर” हत्या की सभी पहलुओं से गहराई से जांच की जानी चाहिये. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है.
सिंह ने कहा,” जिसने भी ऐसा किया है, उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिये. यह दुखद है कि बच्ची के साथ ऐसा हुआ. कोई भी इंसान इस तरह का कृत्य नहीं कर सकता है. यह जघन्य है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की घटना को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है. अदालत ने इसका संज्ञान लिया है. मैं घटना का ध्रुवीकरण करने के प्रयास की निंदा करता हूं. ऐसा नहीं होना चाहिये.”
सत्यम् लाइव, 09 मई 2024 गाजियाबाद: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत वर्धमानपुरम कॉलोनी में 15 दिन पहले… Read More
नई दिल्ली, 24 मार्च: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, पाक अधिकृत कश्मीर के लोग खुद ही पीओके को… Read More
सत्यम् लाइव, 19 मार्च 2024, नोएडा। भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी ने 15 मार्च 20204 को राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करते हुए पार्टी… Read More
सत्यम् लाइव, 18 मार्च 2024, दिल्ली! श्री कृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे मुख्य पक्षकार दिनेश शर्मा ने कहा कि… Read More
सत्यम् लाइव, 16 मार्च 2024,नई दिल्ली! देश विदेश में मोदी सरकार की बढ़ती उपलब्धियां एवं लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा… Read More
सत्यम् लाइव, 16 मार्च 2024, नई दिल्ली! भारत के चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के… Read More
सत्यम् लाइव, 15 मार्च 2024, दिल्ली! निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी ब्योरे में राजनीतिक दलों को गोपनीय चंदा देने… Read More
सत्यम् लाइव, दिल्ली। चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्थिक मामलों के जानकार ,सीए शाखा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष, महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार… Read More
सत्यम् लाइव, 12 मार्च 2024, दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीएए को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव से… Read More