समीक्षा

सेहतमंद रहना चाहते हैं घूमना-फिरना भी है जरूरी

नई दिल्ली: आप साल भर में कितनी बार यात्रा पर निकलते हैं, एक, दो या फिर तीन से चार बार? यदि आप पूरे साल दो से तीन बार भी घूमने जाने के लिए समय निकालते हैं, तो यह आपकी सेहत पर सकारात्मक असर डालता है। फ्रैमिंघम हार्ट स्टडी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग अधिक यात्रा करते हैं, उनमें हार्ट अटैक या अन्य बीमारियों के होने की संभावना बहुत कम होती है। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, दिल्ली की सीनियर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. भावना बर्मी कहती हैं कि घूमना-फिरना मानसिक सुकून और शांति पाने का सबसे बेहतर जरिया है। यदि आप कहीं भी घूमने नहीं जाते, तो एक बार निकल पड़िए यात्रा पर, आप पहले से ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे।

इम्यून सिस्टम होता है बूस्ट
जब आप यात्रा पर होते हैं, तो एक नए और अलग वातावरण व माहौल के संपर्क में आते हैं। इससे मजबूत एंटीबॉडीज का निर्माण होता है। इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। मन खुश रहता है और नकारात्मक विचार मन में नहीं आते हैं।

दो-तीन बार जाएं घूमने
एक अध्ययन के अनुसार, 35 से 50 वर्ष की उम्र वाले लोगों को प्रत्येक वर्ष कम से कम दो बार तीन से चार दिन के लिए घूमने जरूर जाना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के माइंड बॉडी सेंटर में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, हरी-भरी वादियों, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों में घूमने जाने से तनाव दूर होता है।

रक्त चाप और वजन होता है कम
यात्रा करने से आपको रोजमर्रा के कार्यों, ऑफिस के तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी से बाहर निकलने का मौका मिलता है। इससे सुकून भरी जिंदगी में रिलैक्स होकर कुछ दिन जीते हैं, जिससे दिमाग और मूड अच्छा होता है। किसी हिल स्टेशन में जब आप घूमने जाते हैं, तो इससे रक्त दबाव एवं मोटापा तो कम होता ही है, साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। घूमने-फिरने से सोचने-समझने के नजरिए में बदलाव आता है।

Advertisements

दिमाग होता है सक्रिय
जब आप नए लोगों से मिलते हैं, उनसे बातें करते हैं, नई परिस्थितियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हैं, नई सभ्यताओं को जानते हैं, तो इससे कॉग्निटिव फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, जिससे दिमाग तेज और सक्रिय होता है। साथ ही घूमने-फिरने से आप फिट रहते हैं। मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ऊर्जावान महसूस करते हैं।

काम करने में लगता है मन
मस्तिष्क में मौजूद न्यूरल पाथवेज वातावरण और नई जगहों को देखने से प्रभावित होता है। इससे दिमाग की रचनात्मक क्षमता और सक्रियता बढ़ती है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह साबित हुआ है कि यात्रा से खुशियां बढ़ती हैं। छुट्टियों से लौटने के बाद आप खुद को आराम, कम चिंतित और बेहतर मूड की स्थिति में पाते हैं। हफ्तों ऐसी स्थिति बनी रहती है, जिससे काम करने में मन लगता है।

सोच होती है सकारात्मक
जिन लोगों की सोच जिंदगी के प्रति नकारात्मक हो चुकी है, उन्हें जरूर यात्रा पर निकलना चाहिए। घूमने से आपकी सोच बदलेगी। देश-दुनिया को आप अधिक सकारात्मक तरीके से देख पाएंगे। एक अध्ययन के अनुसार, यात्रा का रचनात्मकता, सांस्कृतिक जागरूकता और व्यक्तिगत विकास से गहरा जुड़ाव होता है।

उम्र बढ़ती है
डॉ. भावना बर्मी कहती हैं कि जो लोग यात्रा करते हैं, वे बहिर्मुखी और भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत होते हैं। प्रकृति, झील-झरनों, बर्फीली वादियों और धार्मिक स्थलों की आबो-हवा में कुछ खास हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा के लिए सेहतमंद होती हैं। दर्द दूर होता है और उम्र बढ़ती है।

Share
Advertisements

Recent Posts

चोरों के हौसलो के सामने गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन त्रस्त, गाजियाबाद में 2 हफ्ते पहले 2 घरों में हुई चोरी का अभी तक नहीं हो सका कोई खुलासा

सत्यम् लाइव, 09 मई 2024 गाजियाबाद: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत वर्धमानपुरम कॉलोनी में 15 दिन पहले… Read More

May 10, 2024

आप की अदालत’ में रजत शर्मा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमला करने की जरूरत नहीं, POK के लोग खुद भारत में विलय चाहते हैं

नई दिल्ली, 24 मार्च: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, पाक अधिकृत कश्मीर के लोग खुद ही पीओके को… Read More

March 24, 2024

भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन का विशेष अधिवेशन ग्रेटर नोएडा में हुआ संपन्न

सत्यम् लाइव, 19 मार्च 2024, नोएडा। भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी ने 15 मार्च 20204 को राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करते हुए पार्टी… Read More

March 20, 2024

स्वामी प्रसाद मौर्य पर न्यायालय द्वारा कार्यवाही का आदेश सनातन धर्म की जीत: दिनेश शर्मा

सत्यम् लाइव, 18 मार्च 2024, दिल्ली! श्री कृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे मुख्य पक्षकार दिनेश शर्मा ने  कहा कि… Read More

March 18, 2024

मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का इस चुनाव में दिखेगा असर: जयराजू

सत्यम् लाइव, 16 मार्च  2024,नई दिल्ली! देश विदेश में मोदी सरकार की बढ़ती उपलब्धियां एवं लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा… Read More

March 16, 2024

निर्वाचन आयोग ने की चुनावों की घोषणा ।

सत्यम् लाइव, 16 मार्च 2024, नई दिल्ली! भारत के चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के… Read More

March 16, 2024

चुनावी बॉण्ड के जरिए किसने कितना चंदा राजनीतिक दलों को दिया?

सत्यम् लाइव, 15 मार्च 2024, दिल्ली! निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी ब्योरे में राजनीतिक दलों को गोपनीय चंदा देने… Read More

March 15, 2024

अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक का दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया विमोचन।

सत्यम् लाइव, दिल्ली। चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्थिक मामलों के जानकार ,सीए शाखा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष, महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार… Read More

March 12, 2024

देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम हुआ लागू।

सत्यम् लाइव, 12 मार्च 2024, दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीएए को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव से… Read More

March 12, 2024
Advertisements