हिंदू संत स्वामी शिवानंद की उम्र 120 साल है और इस उम्र में भी वह एक दम स्वस्थ हैं। इस लंबी उम्र में भी इतने अच्छे स्वास्थ्य का राज बताते हुए वे बस कहते हैं कि यह सब योग और अध्यात्म का कमाल है। उनके अनुसार योग करने के साथ ही सेक्स और तेल-मसाले के खाने को न कहिए और लंबी जिंदगी जियें। उनके पासपोर्ट अनुसार, उनका जन्म आठ अगस्त 1896 में हुआ था। यानी कि वह तीन सदियों को देख चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर आज भी वह घंटों तक योग कर सकने में सक्षम हैं। मिलिए शिव-नगरी ‘काशी’ के ऐसे शख्स से जिनकी उम्र 179 वर्ष है फ़िलहाल उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए उनके उम्र के दावे की पुष्टि की जा रही है। इस समय यह रिकॉर्ड जापान के जिरोईमन किमुरा के नाम है, जिनकी जून 2013 में मौत हो गई थी। उस वक्त उनकी उम्र 116 साल 54 दिन बताई गई थी। गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के अनुसार अब तक सबसे अधिक दिनों तक जीने वाले वह इकलौते इंसान थे। भारत के पासपोर्ट अधिकारियों ने शिवानंद की आयु की पुष्टि मंदिर के रजिस्टर से की है। हालांकि, उनके हाव भाव से उनकी उम्र का पता करना मुश्किल है। उनका जन्म पवित्र हिन्दू नगरी काशी में बेहद निर्धन घर में हुआ था। जीवन की राह में उन्होंने हिन्दू सन्यासी बनाना चुना और साधारण और अनुशासित जीवन जीया। वे बताते हैं कि पहले लोग कम चीजों से ही खुश हो जाते थे। मगर, आजकल लोग नाखुश हैं, अस्वस्थ हैं और बेईमान हो चुके हैं। ये बात मुझे बहुत दुखी करती है। वे कहते हैं कि मैं लोगों को खुश, स्वस्थ्य और शांत देखना चाहता हूं।