असम और बिहार का पानी से, हाल बेेेेेहाल

0521 Flooooo

सत्‍यम् लाइव, 26 जुलाई 2020, दिल्‍ली।। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और खगड़िया बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में से हैं साथ ही बागमती, बूढ़ी गंडक, कमलाबलान, लालबकैया, अधवारा, खिरोई, महानंदा और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

380465 Assam Flood
असम की बाढ में 50 लाख से ज्‍यादा प्रभावित

दूसरी तरफ असम में ब्रह्मपुत्र नदी को असम झेल रहे हैंं। असम में 95 लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। असम के नगांव में सैलाब ने भारी तबाही मचाई रखी है, भारी बारिश के बाद कबरी जल विद्युत परियोजना बांध के गेट टूटने के बाद नगांव जिले से कई गांव डूब चुके हैं। असम के 26 जिलों में बाढ़ के हालत हैं। 2500 गांवों के करीब 28 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

Ads Middle of Post
Advertisements
Bihar Flood AIR
28 लाख लोग प्रभावित

बिहार केे गोपाल गंज के दो बॉध तथा भागलपुर में, पत्‍तों की तरह बहे बॉध के कारण तबाही ने अपना सर उठा लिया है। बिहार में समस्तीपुर जिले के कई गांव उफनती बागमती नदी की चपेट में हैं। इससे पहले जिस तरीके से गंडक नदी पर कई तटबंध टूट गए उसकी वजह से डुमरिया पुल पर भी कटाव होने लगा था जिसके कारण डुमरिया पुल के नीचे बना गाइड बांध भी शुक्रवार को बह गया जिसके बाद से स्थिति और ज्यादा गंभीर हो चली है। बिहार के मुजफ्फरपुर में भी गायघाट प्रखंड में बाढ़ के पानी का फैलाव तेजी से नए इलाके में फैल रहा है।

सुनील शुक्‍ल 97175 34480

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.