बी. डी. शर्मा बनाए गए अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के दिल्ली प्रभारी।

0
0
IMG 20240311 WA0245

सत्यम् लाइव, 11 मार्च 2024, दिल्ली। समाज सेवा की साधना में लीन पं बी डी शर्मा करौरिया को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी दिल्ली मनोनीत किया गया। कल अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजी 258) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए पंडित बी डी शर्मा करौरिया को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी दिल्ली प्रदेश मनोनीत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा ने अपने उद्बोधन में महासभा की कार्यशैली पर प्रकाश डाला और करौरिया जी को बधाई देते हुए कहा कि हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आपके जुड़ने से महासभा का दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र में महासभा प्रगति की ओर अग्रसर होगी। बी डी शर्मा करोरिया ने अपने उद्बोधन में अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह अपनी पूरी शक्ति और निष्ठा के साथ महासभा को दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा समाज हित में अपना योगदान हमेशा देते रहेंगे।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेश भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुनील कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित प्रमोद हितैषी, राष्ट्रीय सचिव पंडित दीपक शर्मा, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री पंडित प्रवेश दिवाकर, प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर अशोक शर्मा, पंडित बी के शर्मा, पंडित मुकेश कुमार गौड़, पंडित उमेश शर्मा, पंडित यशपाल भारद्वाज, मनीष, पंडित राजेंद्र गौड़, पंडित रामविलास शर्मा, पंडित सुनील कौशिक, पंडित संजीव गौड़, पंडित चमन शर्मा, पंडित देवेंद्र शर्मा, ऊंचा गांव बुलंदशहर ब्लॉक के प्रमुख पंडित गौरव शर्मा, पंडित एसके शर्मा गुलाबी बाग, पंडित पीएल शर्मा रोहिणी, पंडित नितिन शर्मा, पंडित प्रियंका शर्मा, पंडित सुषमा शर्मा, पंडित कांता शर्मा, पंडित संगीता शर्मा, पंडित प्रीति शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, पंडित संजीव शर्मा किसान, पंडित मनमोहन लाल वशिष्ठ, पंडित प्रमोद शर्मा, पंडित आलोक तिवारी व अनेक क्षेत्रों से आए हुए ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।

Ads Middle of Post
Advertisements

पंडित बीडी शर्मा करोरिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन करते हुए कहा मेरा सम्मान तभी है जब मेरे साथ आए हुए सभी लोगों का भी सम्मान हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि आपके साथ सभी साथियों का पूर्ण सम्मान किया जाएगा।

नीरज दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.