सत्यम् लाइव, 11 अगस्त 2020, दिल्ली।। भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीविष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते इस बार अपने घरों में जन्मोत्सव मनाएंगे। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं है। मंदिर में केवल पुजारी और प्रबंधन समिति के लोग ही धार्मिक अनुष्ठान पूरे करेंगे। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:16 बजे से विभिन्न अंतरालों पर रात 12:47 बजे तक है। हालांकि, साधु-संत और वैष्णव संप्रदाय से जुड़े श्रद्धालु बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग के संयुक्त संयोग में कृष्णाष्टमी मनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मंगलवार को सिद्धि योग में मनाया जा रहा है।
सुनील शुक्ल
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.