सत्यम् लाइव, 17 जुलाई 2022, दिल्ली।। कैग की इस रिपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताते हुए ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तबसे दिल्ली सरकार फ़ायदे में चल रही है। ये आम आदमी पार्टी सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत है। इसी ईमानदारी ने हमारे विरोधियों की नींद उड़ा रखी है।
कैग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 से 2019-20 की अवधि के दौरान चार साल तक दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने राजस्व अधिशेष को बनाए रखा है वैसे जानकारी ये आ रही है कि 7 प्रतिशत सरकार पर कर्ज बढ़ा है। दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों की पेंशन देने के पश्चात् बड़े पैमाने पर राजस्व अधिशेष बनाए रखा।
दिल्ली पुलिस का खर्च भी गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। राजस्व प्राप्तियों में पिछले वर्ष की तुलना में 4,023 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। निवेश रिटर्न 2019-20 में 0.08 प्रतिशत रहा। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-20 के दौरान इसकी उधारी पर 8.14 प्रतिशत है।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply