सिसोदिया ने कहा कि उनके लिये श्रमिक ट्रेनों का इन्तजाम किया गया है परन्तु बिना रजिस्ट्रेशन के जाने की अनुमति नहीं होगी।https://epass.jantasamvad.org/train/passenger/ के जरिये ट्रेन का रजिस्ट्रेशन करा सकते है। दिल्ली मेें आज होगा पूरा निर्णय, आज किसी भी समय इस विषय पर दिशा निर्देश घोषित कर दिये जायेगें।

सत्यम् लाइव 18 मई 2020, दिल्ली।। लॉकडाउन 4 में देश की राजधानी दिल्ली में, केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढा दिया है। अब सभी ग्रीन जोन, ऑरेन्ज जोन, रेड जोन घोषित राज्य सरकारें यह निर्णय स्वयं ले सकती हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि यह आदेश दिल्ली सरकार के सुझावों पर आधारित है। दिल्ली सरकार अब इस पर विस्तृत प्लान तैयार कर आज घोषणा कर देगी। अभी केन्द्र सरकार की गाइडलाइंस के आधार पर दिल्ली सरकार सोमवार को छूट के सम्बन्ध में घोषणा करेगी। साथ ही अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर, प्लान की तैयारी की जायेगी। स्वास्थय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए, विस्तृृत तैयारी मेें हम सब लगे हुए हैं। मिली जानकारी केे अनुसार परिवहन विभाग पूरी तरह से सेवा कार्य कर सकता है साथ ही आटो रिक्श सहित सभी वाहन, कुछ विशेष नियमों के अनुसार चल सकते हैं। केन्द्र सरकार ने व्यापारी के ऊपर कोई बात नहीं कही ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बाजार में ऑड इवेन का नियम लागू हो सकता है। साथ ही मजदूरों के कुछ कार्यो पर भी निर्णय लिया जा सकता है क्योंकि साथ ही अर्थव्यवस्था को ध्यान रखने को कहा गया है और बिना मजदूर के अर्थव्यवस्था न कभी सुधरी है न कभी भारत में सुधरेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा जो 6 माह पहले जो मजदूर काम की तलाश में दिल्ली आये थे उन मजदूरो को काम मिला था परन्तु अब लॉकडाउन के चलते जब मजदूरों के पास काम नहीं है अब जब मजदूरों से पता किया गया कि आप कब लौटना चाहोगे तो बोले कि जब लॉकडाउन खुलेगा तब लौट जायेगें। इस पर सिसोदिया ने कहा कि उनके लिये श्रमिक ट्रेनों का इन्तजाम किया गया है परन्तु बिना रजिस्ट्रेशन के जाने की अनुमति नहीं होगी। अत: https://epass.jantasamvad.org/train/passenger/ के जरिये ट्रेन का रजिस्ट्रेशन करा सकते है। दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों से एक बार फिर अपील की है कि जब तक प्रशासन की ओर से उन्हें सूचित ना किया जाए, तब तक वे किसी भी रेलवे स्टेशन पर न जाएं। साथ ही मजदूर सड़क और रेलवे ट्रैक पर न चलें क्योंकि इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। दिल्ली सरकार मजदूरों के वापस भेजने के सारे इंतजाम कर रही है।
पत्रकार मंसूर आलम






















