सत्यम् लाइव, 12 जून 2022, दिल्ली: तीस हजारी चौकी इंचार्ज चैतन्य अभिजीत जो कि सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति थे उन्हें पदोन्नति मिली और वह इस्पेक्टर बन गए। इसी सिलसिले में भोजपुरी सेवा समिति के पदाधिकारी उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस मौके पर भोजपुरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष सरोज कुमार, महासचिव महावीर कुमार तथा इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार और साथ में प्रगति ह्यूमन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सत्यम् लाइव के संपादक योगेश कश्यप भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर चैतन्य अभिजीत को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया तथा मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया गया।
उन्होंने बताया कि उनकी भर्ती दिल्ली पुलिस में सन 2008 में हुई थी। पहली पोस्टिंग आई.पी एस्टेट थाने में रही। उसके बाद उन्हें झाडोदा का चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया। उनकी छवि वहां की जनता के बीच में काफी लोकप्रिय रही। उसके बाद उन्हें लाल किला चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया। उन्होंने बखूबी अपनी सेवाएं दी। इसके पश्चात ए.एटी.एस का इंचार्ज बनाया गया। फिलहाल इंस्पेक्टर चैतन्य अभिजीत तीस हजारी चौकी इंचार्ज नियुक्त हैं।
पूछने पर उन्होंने बताया कि उनका एथलेटिक्स में बहुत ज्यादा रुझान है। दिल्ली पुलिस के लिए वह कई बार धावक के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। दिल्ली पुलिस कप के लिए वह धावक के रूप में दौड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर श्री राकेश अस्थाना जी को शत शत प्रणाम करते हैं और धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने समय से पदोन्नति करके पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया है।
संवाददाता – मनोज सिंह
Leave a Reply