विविध कार्यकर्मो के साथ कांग्रेस ने मनाया 138 वां स्थापना दिवस,सुल्तानपुर जिला कार्यालय पर झंडा रोहन, संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सहभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन |

0
0
IMG 20231228 WA0391

सत्यम् लाइव, 28 दिसम्बर 2023, सुल्तानपुर : जनपद सुल्तानपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे के लगभग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पार्टी कार्यालय पर कॉंग्रेस का चरखे वाला झंडा फहराया, झंडा गीत गाकर राष्ट्र-गान किया गया,

IMG 20231228 WA0390

इसके बाद जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने उपस्थित कार्यकर्ता व नेताओं को मिठाई वितरित कर पार्टी के 138 वे स्थापना दिवस की बधाई दी,वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यालय के ही प्रांगण में संगोष्ठी कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास और रीति नीति सिद्धांत से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया, जिले भर से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व सहभोज का भी आयोजन किया गया। समाज के चौथे स्तंभ मीडिया के लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, आये हुए पत्रकार बंधुओं जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,शहर अध्यक्ष शकील अंसारी,वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी और लाल पद्माकर सिंह ने डायरी पेन भेट कर उन्हें सम्मानित किया, प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के सचिव व प्रभारी अनीस खान भी कार्यक्रम में शामिल हुये।

गौरतलब हो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 से 30 दिसंबर 1885 के मध्य बम्बई में तब हुई जब भारत की विभिन्न प्रेसीडेंसियों और प्रान्तों के 72 सदस्य बम्बई में एकत्र हुए| भारत के सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी एलेन ओक्टोवियन ह्युम ने कांग्रेस के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| उन्होंने पुरे भारत के कुछ महत्वपूर्ण नेताओं से संपर्क स्थापित किया और कांग्रेस के गठन में उनका सहयोग प्राप्त किया| पार्टी कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि 138 साल की हमारी पार्टी कांग्रेस का संघर्ष, शहादत, त्याग एव कुर्बानियों का इतिहास रहा है कॉंग्रेस देश की आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज तक हर भारतवासी के हक और हुक़ूक़ की आवाज़ बुलंद करती आ रही है।

उन्होने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को जनरल ए.ओ.ह्यूम की पहल पर बम्बई (अब मुंबई) के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांतो के राजनीतिक एवं सामाजिक विचारधारा के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए। यह राजनीतिक एकता एक संगठन में तब्दील हुई, जिसका नाम ‘कांग्रेस’ रखा गया। श्री डब्ल्यू.सी.बनर्जी कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में देश में सामाजिक सद्भाव का नया वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है, इसलिए 138 साल बाद भी इस विचार की यात्रा अनवरत् जारी है।

Ads Middle of Post
Advertisements

प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ देश की सर्वांगीण विकास में कांग्रेस पार्टी की उल्लेखनीय योगदान रहा है। केंद्र की गलत नीतियों एवं महंगाई-बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्र, ओपी चौधरी, लक्ष्मी कांत मिश्र, मुबीन अहमद, फिरोज अहमद, राजेश तिवारी, राहुल त्रिपाठी,ओम प्रकाश सिंह वरुण मिश्र, रामकुमारी, विजय पाल आदि लोगों ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आशिक हुसैन रिजवी, कृष्ण कुमार मिश्र मुन्नू, हौशिला भीम, लाल पद्माकर सिंह, अशोक मिश्र, अशोक उपाध्याय, अपरबल सिंह, सुब्रत सिंह सनी, पवन मिश्र कटावा, कमर खान, पवन मिश्र नन्हें, योगेश सिंह, मानस तिवारी,रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी,हर्ष नारायण मिश्र, समीर मिश्र, योगेश पाण्डेय, विश्वनाथ मिश्र, कृपा शंकर तिवारी, काली सहाय सिंह,नीरज सिंह,आवेश अहमद, अवधेश गौतम, शहबाज, ममनून आलम, ओपी दूबे, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, मीनू यादव, पूनम कोरी, मीरा सिंह, प्रमिला गौतम, सलाहुद्दीन हाशमी,प्रदीप सिंह, सब्बू, सिराज भोला, प्रेम भारती,महेंद्र सिंह इरफान, रामचंद्र मिश्र, जयप्रकाश पाठक विनोद पाण्डेय, सर्वेंद्र सिंह, राहुल मिश्र, राजेश ओझा, नंद लाल मौर्य, लालता पाठक, शक्ति तिवारी, जनेश्वर उपाध्याय, ज़मींदार यादव घनश्याम पाण्डेय काशी पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता : राम प्रताप पाठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.