सत्यम् लाइव, 24 अप्रैल 2022, उत्तर प्रदेश।। लखनऊ के लोहिया अस्पताल को 2 वर्ष पहले एमबीबीएस की मान्यता देने को पास में संचालित लोहिया अस्पताल को संयुक्त रूप से जोड़कर आपस में विलय कर दिया गया था और साथ ही शर्ते ये भी थी कि दो साल तक कोई भी नये नियम लागू नहीं किये जायेगें। अब दो साल पूरे हो चले हैं और लोहिया अस्पताल पर नये नियम लागू होने जा रहे हैं। खबर आ रही है कि लोहिया अस्पताल में अब 1 रूपये की जगह 100 रूपये का पर्चा बनेगा। साथ ही बेड चार्ज प्रतिदिन के हिसाब से लिया जायेगा और सभी टेस्ट और सभी प्रदान की जाने वाली दवाईयों का पैसा लिया जायेगा। यह सारे नियम जल्द ही लागू कर दिये जायेगें।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जांचें 2018 में कुछ महॅगी करने की बात कही गयी थी। इसके पीछे कारण बताया था कि संस्थान को पैसा देना पड़ेता है जबकि अस्पताल निःशुल्क सेवा करता है। संस्थान को सरकार की ओर से मिलने वाली 30 करोड़ रूपये की राहत राशि नहीं मिली थी। इसी कारण से शुल्क बढ़ाना पड़ रहा है।
अस्पताल में एक्सरे निःशुल्क करने की जगह 50 रुपया देना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड का संस्थान में तीन सौ रुपया देना पड़ता है। इसी तरह अन्य जांचों के लिए यहां पैसा देना पड़ता है। विलय के बाद अस्पताल में भी संस्थान के नियम लागू करने को पहले ही कहा गया था। अब शायद जल्द ही ये सारे नियम लागू हो जायेगें। जनता को ये पैसा देय होगा तभी वो अपना इलाज करा पायेगा।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply