![WhatsApp Image 2024-11-22 at 7_29_39 PM WhatsApp Image 2024 11 22 At 7 29 39 PM](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-11-22-at-7_29_39-PM.jpeg?resize=678%2C381&ssl=1)
माननीय उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और नगर निकायों में नियुक्त 702 नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
![1001974741](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2024/11/1001974741.jpg?resize=678%2C452&ssl=1)
ये नियुक्तियां दिल्ली सरकार के Education, Health, Training & Technical Education, Delhi Transport Corporation and Delhi Fire Services जैसे विभागों में की गई हैं। 702 नियुक्तियों में से 232 नियुक्तियां स्वास्थ्य विभाग में, 200 शिक्षा विभाग में, 119 योजना विभाग में, और 88 प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में की गई हैं। इसके अतिरिक्त, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) में भी नियुक्तियां की गई हैं। ये भर्तियां लंबे समय से रिक्त पदों को भरेंगी और इन विभागों के कार्यक्षमता में सुधार लाएंगी। नियुक्त किए गए कर्मचारियों में महिलाएं, दिव्यांगजन और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार भी शामिल हैं, जिन्हें आरक्षण के निर्धारित नियमों के अनुसार चयनित किया गया है।
![1001974737](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2024/11/1001974737.jpg?resize=678%2C452&ssl=1)
स्थायी नियुक्ति पत्रों का वितरण महत्वपूर्ण है, क्योंकि मई 2022 में पदभार संभालने के बाद से ही उपराज्यपाल श्री सक्सेना ने सरकारी विभागों में अनुबंध और अस्थायी नियुक्तियों की बजाय स्थायी भर्तियों पर जोर देते आ रहे हैं। पिछले दो वर्षों में उनकी पहल पर DSSSB और यूपीएससी द्वारा लगभग 22,000 स्थायी नियुक्तियां की गई हैं। आज का यह कार्यक्रम पिछले दो वर्षों में आयोजित छठा ऐसा आयोजन है।
![1001974739](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2024/11/1001974739.jpg?resize=678%2C452&ssl=1)
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री सक्सेना ने सभी नए नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और समाज की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी केवल आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का एक अवसर भी है।
![1001974740](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2024/11/1001974740.jpg?resize=678%2C452&ssl=1)
माननीय उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि ये स्थायी नियुक्तियां माननीय प्रधानमंत्री के शासन में कर्मचारियों द्वारा पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करने को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकारी विभागों में स्थायी रोजगार जिम्मेदारी और जवाबदेही लेकर आता है, जो 2047 तक ‘विकसित भारत’ के माननीय प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण है।
![1001974743](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2024/11/1001974743.jpg?resize=678%2C472&ssl=1)
श्री सक्सेना ने कहा कि अनुबंध और अस्थाई नियुक्तियों में नौकरी की सुरक्षा का अभाव होता है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके विपरीत, स्थायी रोजगार न केवल भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को समाप्त करता है, बल्कि सेवा की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। उन्होंने सेवा विभाग और DSSSB को लगभग 20,000 लंबित भर्तियों को शीघ्र भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
![1001974744](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2024/11/1001974744.jpg?resize=678%2C452&ssl=1)
इस अवसर पर नए नियुक्त कर्मचारियों ने भी माननीय उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और सरल तरीके से पूरी हुई।
![1001974742](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2024/11/1001974742.jpg?resize=678%2C452&ssl=1)
कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्य सचिव, आयुक्त (एमसीडी), प्रमुख सचिव (सेवाएं), प्रमुख सचिव (गृह), डीएसएसएसबी के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Leave a Reply