अगले दो वर्ष उप्र में पंचगव्य चिकित्सा पर जोर देगें …. कुलपति निरंजन वर्मा

29 Jun 1

सत्यम् लाइव, 29 जून, 2023, उत्तर प्रदेश।। उप्र के फिरोजाबाद में दिनांक 24 एवं 25 जून को सम्पन्न हुए पंचगव्य चिकित्सा सम्मेलन में उपस्थित पंचगव्य विद्यापीठम् कांचीपुरम तमिलनाडू के कुलपति श्री निरंजन वर्मा एवं उपकुलपति डॉ. श्री कमल टावरी (भूतपूर्व जनरल सेक्रेट्री) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

रमाकन्त उपाध्याय गौ सेवा संयोजन आर.एस.एस. एवं एस.डी.एम. शिकोहाबाद विवेक मिश्रा उपस्थिति में कुलपति श्री निरंजन वर्मा जी ने सम्बोध्न करते हुए कहा कि अगले दो वर्ष तक उप्र में विशेष रूप से गौ उत्पाद से भारतीय समाज को आयुर्वेदिक शिक्षण के क्षेत्र से लेकर अर्थव्यवस्था तक स्वयं को समृद्धि बनाने की योजना को क्रियान्वित किया जायेगा।

इस कार्यशौली को क्रियान्वित करने की योजना में उपकुलपति श्री कमल टावरी जी ने उपस्थिति प्रेस से अनुरोध किया कि आप सब मिलकर मान्यताओं के आधार पर गौ को अपने माध्यम से आसानी से खड़ा कर सकते हैं बस्स आवश्यकता है तो आप सभी के इस जागरूक अभियान को आगे बढ़ाने की। रही बात पूँजी की आवश्यकता की तो गौ माता स्वयं ही आदिकाल से सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को सम्भालती आयी है और आगे भी सम्भाल सकती है। साथ ही कामधैन्वै गौधम एवं पंचगव्य आरोग्यं संस्थान का लोकार्पण भी किया।

Ads Middle of Post
Advertisements
29 Jun 2

फिरोजाबाद में इस कार्यक्रम का संयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंचगव्य डॉक्टर एसोसिशसन के अध्यक्ष गव्यसिद्ध श्री दरबारी लाल कुशवाहा एवं सचिव गव्यसिद्ध डॉ. अरिहन्त जैन जी ने किया। कुलपति डॉ. श्री निंरजन वर्मा जी की देखरेख में गम्भीर रोगियों की चिकित्सा गव्यसिद्ध चिकित्सक पुनीत मदान (सोनीपत) एवं गव्यसिद्ध चिकित्सक अरिहन्त जैन द्वारा दी गयी। माँ सुवर्णा गौधाम एवं पंचगव्य अनुसंधान केन्द्र की ओर से बहन श्रीमती शिल्पा जैन ने कुलपति श्री निरंजन वर्मा जी को देशी गाय के गोबर से बने हुए श्री गणेश की प्रतिमा भेंट की।

सुनील शुक्ल

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.