नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित वंदेमातरम ‘अपनी शान’ काव्यांजलि के संगीतमय सीडी को राष्ट्र को समर्पित किया गया

IMG 20230917 165404

दिल्ली के आकाशवाणी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित वंदेमातरम ‘अपनी शान’ काव्यांजलि को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

सत्यम् लाइव, 17 सितंबर 2023, नई दिल्ली। दिल्ली के आकाशवाणी रंगभवन में बीती शाम रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित वंदेमातरम ‘अपनी शान’ काव्यांजलि के संगीतमय सीडी को राष्ट्र को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

IMG 20230917 165055

उन्होंने कहा कि बात चाहे ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की हो या फिर अफ्रीकन समूह को जी20 समूह में शामिल करने की, यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि पीएम मोदी ने इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया और खुद भी उस पर चले। प्रधानमंत्री ने आत्मीयता से सभी को जोड़ा। उनकी विदेश यात्राओं का भी सुखद परिणाम दिखा। जी20 शिखर सम्मेलन में भारत के सनातन विचार से तय हुआ कि हिंसा नहीं अहिंसा मानवता का रास्ता है। उन्होंने कहा कि आज के पहले कभी किसी भी सरकार के समय देश को इतनी प्रगति, गंभीरता और स्थिरता नहीं मिली थी। पीएम मोदी के शासनकाल में देश कामयाबी के गगन चूम रहा है। साथ ही दुनियाभर में भारत एक शक्तिशाली देश और मोदी प्रभावशाली रहनुमा के रूप में उभरे हैं

Ads Middle of Post
Advertisements
IMG 20230918 WA0127

वहीं, पीएम मोदी के साथ उनके दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों ने 1975 में संघ के अभ्यास वर्ग में एक साथ 30 दिन बिताए थे। इसके बाद नरेंद्र मोदी को गुजरात क्षेत्र का दायित्व मिला था और उन्हें कश्मीर से लेकर दिल्ली तक का दायित्व दिया गया। वहीं, स्वाधीनता के संघर्ष के साथ ही विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर विभाजन नहीं होता तो 12 लाख मौतें नहीं होती। भारत ही नहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों का भी डीएनए एक है।

IMG 20230917 183712

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम जोशी का भी अहम सहयोग रहा उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर पूरे कार्यक्रम की बागडोर संभाली। साथ ही सीडी में म्यूजिक देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर संजय हांडे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संवाददाता – योगेश कश्यप

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.