नीरज दुबे बनाए गए श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी ।

0
12
Image Merge 1691910825702.png Scaled

सत्यम् लाइव, 13 अगस्त 2023, नई दिल्ली : श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री बी डी शर्मा ने जानकारी देते हुए 11 अगस्त को बताया कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी नीरज दुबे को उनकी भगवान श्रीकृष्ण और सनातन धर्म में अटूट आस्था को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास का दिल्ली प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि नीरज दुबे को न्यास में दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री (संगठन) और न्यास के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री आकाश साध की सहमति से सौंपी गई है। न्यास ने आशा व्यक्त की है कि नीरज दुबे के जुड़ने से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह को हटाने के लिए संघर्षरत सनातनी हिन्दूओं को और बल मिलेगा। हमें विश्वास है कि नीरज दुबे अपने सर्वोत्तम ज्ञान एवं ऊर्जा का उपयोग करते हुए न्यास के सिद्धांतों का सत्यनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा से ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते रहेंगे।

Ads Middle of Post
Advertisements
IMG 20230812 WA0255

उल्लेखनीय है कि नीरज दुबे को दिल्ली प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाए जाने की सूचना न्यास द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार, केंद्रीय गृह सचिव, भारत सरकार व मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सहित अन्य सभी विभागों को भेज दी गई है। साथ ही ज्ञात रहे कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हिंदू हक की परोहिती लड़ाई लड़ रहा है तथा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा अदालत में अलास्का स्थल पर हिंदू पक्ष की ओर से एक प्रमुख पक्ष हैं।

संवाददाता : योगेश कश्यप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.