सत्यम् लाइव, 8 जनवरी, 2022, दिल्ली।। रेल मंत्रालय ने नये सिरे से रेलवे स्टेशन डेवलपमेन्ट फीस वसूलने का निर्णय लिया है। रेलवे के मुताबिक यह फीस अलग-अलग क्लास से यात्रियों के लिये अलग-अलग होगी। उपनगरीय और सीजन टिकट को पर निर्णय अलग होगा। यह फेस स्टेशन पर चढ़ने और उतरने पर यात्रियों से ली जायेगी। अभी तक यह निर्णय नहीं आया है कि ये कब से लागू होगी।
इस रिडवलपमेन्ट चार्ज में यात्रियों से 10 रूपये से लेकर 50 रूपये तक वसूला जायेगा। यात्रियों से इसे एसडीएफ अर्थात् यूजर फीस के रूप वसूला जायेगा। अनरिजर्व्ड यात्री से 10 रुपए वसूला जायेगा, नॉन-एसी यात्रियों के लिए 25 रुपए, रिजर्व्ड एसी पैसेंजर्स को 50 रुपए देना होगा। इतना ही नहीं प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने वालों को भी इसके लिए 10 रुपए चुकाने होंगे।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply