• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Wednesday, October 21, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
भारत

एस एफ आई के 50 वर्ष में छात्र संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका – अनन्त आकाश

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
December 30, 2020
in भारत, विशेष
5.5k 56
A A
0
एस एफ आई के 50 वर्ष में छात्र संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका - अनन्त आकाश
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

सत्‍यम् लाइव, 30 दिसम्बर 2020, दिल्ली : स्टूडेंट्स फैडरेशन आफ इण्डिया (sfi) 30 दिसंबर 2020 को अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरा करने जा रही है । एस एफ आई अपने स्थापना वर्ष को देशभर में अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से मना रही है ।

इस अवसर पर संगठन शहीदों को याद करते हुए शहीदे आजम भगत सिंह आदि क्रान्तिकारियों के स्वप्नों को साकार करने का संकल्प ले रहा है । संगठन ने सरकार की शिक्षा के साम्प्रदायीकरण और बाजारीकरण की नीति का जोरदार विरोध किया है, साथ ही सरकार की एन आर सी लागू करने की चाल और छात्र ,नौजवान ,महिलाओं ,किसान, मजदूर वर्ग आदि के खिलाफ अपनाई जा रही नीतियों का विरोध किया है।

एस एफ आई के 50 वर्ष में छात्र संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका - अनन्त आकाश

आज संगठन देशभर में चल रहे ऐतिहासिक किसान आन्दोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है । एस एफ आई जेएनयू ,जामिया,एएमयू ,हैदराबाद ,कलकत्ता ,चैन्नई तथा देश के अन्य प्रतिष्ठित शिक्षा केन्द्रों में शिक्षा की बेहतरी के लिए लगातार संघर्षों में लगा है ।साथ ही पूरे देश में वैज्ञानिक ,निशुल्क शिक्षा की प्रबल पक्षधर है । आज एस एफ आई भारत के छात्र संगठनों में सबसे बडा़ तथा प्रतिष्ठित छात्र संगठन है और हमारे देश की साम्राज्यवाद विरोधी परम्परा का सबसे बडा़ वाहक है ।उल्लेखनीय है कि हमारे देश में संगठित छात्र आन्दोलन की शुरुआत 12 अगस्त 1936 को लखनऊ में हुई।

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही

Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में भारी बारिश

ये भी पढ़े : कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया ! – अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार

इस सम्मेलन का उद्घाटन पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने किया तथा मौहम्मद अली जिन्ना ने अध्यक्षता की । संगठित छात्र आन्दोलन के पूर्व दशकों में छात्रों ने अंग्रेजों द्वारा बंगाल विभाजन से उपजे बंग भंग आन्दोलन, स्वदेशी आन्दोलन में बढ चढकर भाग लिया। गांधी जी के आह्वान पर 1919 -022 दौरान छात्र स्कूलों व कालेजों का बहिष्कार किया और वे बडी़ संख्या में आजादी के आन्दोलन में कूद पडे़। सन् 1927-028 में साइमन कमीशन के देशव्यापी बहिष्कार के कारण छात्र आन्दोलन में पुनः उभार उल्लेखनीय है ।जिसमें छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ,इसके साथ साथ इस पूरे काल में अखिल भारतीय संगठन के निर्माण की कोशिश जारी रही ताकि छात्र आन्दोलन को आजादी के मुख्यधारा से जोडा़ जा सके। इसी कडी़ में कांग्रेस के 1927के अधिवेशन के समय भी छात्र अलग से मिले, किन्तु 1930 के मध्य तक कोई सफलता नहीं मिली ।अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थिति, विश्व पूंजीवादी संकट और मंदी ,समाजवादी सोवियत संघ का विकास व स्थायित्व और दो सिविल नाफरमानी आन्दोलन की विफलता का गहरा असर छात्र आन्दोलन पर पडा़।

एस एफ आई के 50 वर्ष में छात्र संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका - अनन्त आकाश

समाजवाद एक जबरदस्त आकर्षण का केन्द्र था । भगत सिंह व उसके साथियों को फांसी, मेरठ षडयंत्र केस तथा अन्य घटनाओं ने छात्रों के बीच भारी आक्रोश व बहस छेड़ दी थी । इन घटनाओं से 1935 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के गठन को बल मिला विकल्प की तलाश अन्तः 1936 में ए आई एस एफ गठन के साथ पूरी हुई । इसके साथ ही छात्र आन्दोलन उस काल के प्रमुख सवालों का उत्तर देने में कामयाम रहा , यह भी तय होने लगा का क्या छात्र आन्दोलन का उद्देश्य केवल आजादी है या उसके आगे तक है । हालांकि आजादी मुख्य उद्देश्य था, किन्तु अब तक छात्र आन्दोलन में प्रेरणा व ऊर्जा समाज के आमूल चूल परिवर्तन के लिए लगाने की समझ विकसित हो चुकी थी कि ,

ऐसे समाज की स्थापना जहाँ अशिक्षा, बेरोजगारी व निरक्षरता न हो, जिसमेँ पूंजीवादी व्यवस्था का नामोनिशान न हो । अपनी स्थापना के समय ही छात्र आन्दोलन ने पुरजोर तरीक़े से ऐलान किया कि वह समाज के आमूल चूल परिवर्तन के लिए काम करेगा । लेकिन पुर्नसंरचना कैसे की जाऐ इस सम्बन्ध में.बहुत सारे मतभेद अभी भी बाकी थे । यह स्वाभाविक भी था । ए आई एस एफ बनने के दो साल बाद ही विभाजन की स्थिति बन गयीं । मुद्दा क्या था ? एक हिस्सा समाजवादी सोवियत संघ के संविधान को प्रचारित करना चाहता था । यानि कि ऐसी व्यवस्था अपने देश में लाना चाहता था तथा दूसरा हिस्सा जो बुनियादी रूप से कम्युनिस्ट विरोधी था । इन विचारों का विरोध कर रहा था ।बर्ष 1938 में ऐसे लोगों ने इस प्रस्ताव को पारित नहीं होने दिया । 1940 में कम्युनिस्ट तथा सोशलिस्ट कांग्रेस में इस मुद्दे पर स्पष्ट विभाजन हो गया । इसी बीच 1940 में जिना ने साम्प्रदायिक आधार पर मुस्लिम स्टूडेंट्स फैडरेशन की स्थापना कर दी । बावजूद इसके तमाम मतभेदों के बाद भी छात्र आन्दोलन पर 1930 के आन्दोलनों का भारी असर रहा तथा व इससे प्रेणा लेता रहा आगे जाकर भी छात्र आन्दोलन राष्ट्रीय मुक्ति आन्दोलन का हिस्सा बना रहा । दूसरे विश्व युद्ध में समाजवादी खेमे पर हिटलर के नेतृत्व में फासिस्ट हमला भी छात्रसमुदाय के मध्य एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है । छात्र आन्दोलन का प्रगतिशील हिस्सा जो फासिस्ट हमले के उद्देश्य से भली भांति परिचित था ।छात्रों को फासीवादी हमले के खिलाफ एकजुट कर रहा था ।वह समझ रहा था कि फासीवादी हार ही उपनिवेशवादी दुनिया की मुक्ति का कारण बनेगा ।लेकिन छात्रसमुदाय का दूसरा हिस्सा जो साम्राज्यवाद विरोधी रूख रखने के कारण अंग्रेजों को हटाना पहला फर्ज समझता था वह अंंग्रेजों से किसी तरह मुक्ति चाहता था। वह फासीवादी को ज्यादा गम्भीरता से नहीं ले रहा था, किन्तु फासीवादियों की हार ने प्रगतिशील छात्रोँ की समझ को सही ठहराया ।फासिज्म पर समाजवादी गठजोड की जीत ने दुनियाभर में उपनिवेशवादी ताकतों को कमजोर कर दिया तथा समाजवादी खैमा मजबूत बनकर उभरा ।इग्लैंड आदि कमजोर होने से भारत सहित अन्य उपनिवेशवादी देश आजाद हुऐ । किन्तु छात्र आन्दोलन में वैचारिक मतभेद के चलते आगे चलकर एन एस यू आई का गठन हुआ जो सत्ता से जुडकर कांग्रेस के छात्रसंगठन के रूप में जाने जाना लगा ।यह कांग्रेस द्वारा अपनी सत्ता को मजबूती से बनाऐ रखने की शुरूआत थी । इस प्रकार छात्र आन्दोलन में विभाजन के वावजूद भी उसका समाज में आमूल चूल परिवर्तन का सवाल अभी भी बना हुआ था ।ए आई एस एफ जो कि संगठित छात्र आन्दोलन का शुरूआत थी ।यह संगठन भी आगे चलकर नेहरू को प्रगतिशील मानकर उनकी सरकार से सहयोग की बात करने लगा था । इसप्रकार संगठन दो विचार धाराओं में विभाजित था । एक धारा जो सहयोग की थी ,दूसरी समाज के आमूल चूल परिवर्तन के लिए छात्रसमुदाय को संगठित करते की बात कर रही थी ।

एस एफ आई के 50 वर्ष में छात्र संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका - अनन्त आकाश

इस बीच प्रतिक्रियावादी संघ परिवार ने विधार्थी परिषद की स्थापना की । संगठित छात्रआन्दोलन का प्रगतिशील हिस्सा वैचारिक मतभेद के चलते1960तक आते आते 7 राज्यों अलग अलग छात्र संगठनों में विभाजित हो गया । इससे पहले अति वामपंथियों ने भी छात्र आन्दोलन को भटकाने के लिये उनके मध्य कार्य करना शुरू किया ।अप संकीर्णता के चलते छात्रआन्दोलन को कमजोर करने का ही कार्य किया । बावजूद इसके की छात्रों के सामने शिक्षा ,रोजगार ,समाज के आमूल चूल परिवर्तन के सवाल बने हुऐ थे ।आजादी के बाद सत्ता में बैठे लोग निरन्तर देश की जनता को छलने में लगे हुऐ ।इन सभी सवालों को लेकर ,देश के विभिन्न प्रदेशों के छात्र संगठन जो पहले से ही सम्पर्क में थे त्रिरूअनन्तपुरम में मिले 30दिसंबर 1970 को स्टूडेंट्स फैडरेशन आफ इण्डिया(sfi)की स्थापना की ताकि आजादी के समय तथा आजादी के बाद इस तय किये उद्देश्यों की प्राप्त हो सके आज इन उद्देश्यों के साथ ही संगठन निरन्तरता के साथ संघर्षरत है

क्रमशः
(लेखक 1991 से 1997 तक उ0प्र0एस एफ आई के अध्यक्ष रहे हैं )

Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

मिशन शक्ति अभियान: बालिका सशक्तीकरण, प्रशासनिक जागरूकता और आत्मरक्षा की दिशा में सार्थक पहल
एन.सी.आर

मिशन शक्ति अभियान: बालिका सशक्तीकरण, प्रशासनिक जागरूकता और आत्मरक्षा की दिशा में सार्थक पहल

October 17, 2026
5.9k
मिशन शक्ति अभियान: वित्तीय साक्षरता और स्वास्थ्य जागरूकता से बालिका सशक्तीकरण की पहल
एन.सी.आर

मिशन शक्ति अभियान: वित्तीय साक्षरता और स्वास्थ्य जागरूकता से बालिका सशक्तीकरण की पहल

October 16, 2026
5.9k
पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
भारत

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

October 15, 2026
5.9k
उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार
भारत

उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार

October 14, 2026
5.9k
सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई
भारत

सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई

October 14, 2026
5.9k
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500
भारत

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500

October 13, 2026
5.9k
Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत
भारत

Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत

October 13, 2026
5.9k
CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग
भारत

CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग

October 13, 2026
5.9k
चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम
भारत

चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम

October 10, 2026
5.9k
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज
भारत

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज

October 10, 2026
5.9k
Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट
भारत

Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट

October 9, 2026
5.9k
UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
भारत

UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

October 9, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

October 19, 2026
ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

October 19, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

October 17, 2026
पेपर मार्केट में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 12 बसों के काटे चालान

पेपर मार्केट में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 12 बसों के काटे चालान

October 17, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10894 shares
    Share
    4358
    Tweet 2724
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7178 shares
    Share
    2871
    Tweet 1795
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5706 shares
    Share
    2282
    Tweet 1427
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5497 shares
    Share
    2199
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

October 19, 2026
ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

October 19, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.