सत्यम् लाइव, 19 मार्च 2024, नोएडा। भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी ने 15 मार्च 20204 को राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करते हुए पार्टी का विशेष अधिवेशन संपन्न करते हुए पार्टी के हित में कुछ महत्वपूर्ण संकल्प लिए :
भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी समिति और सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्रीमती क्रांति भारती को सर्वसम्मति से अगले 4 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया है । साथ ही श्री विकास शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने नए मनोनीत किए गए राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रकाश सिंह का भी अभिनंदन किया।
इस आयोजित कार्यक्रम में भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी के इन तीन पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सदस्य एवं अनुशासन समिति के मुख्य श्री कृष्ण कुमार सेहरावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमृत कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धनंजय पांचाल, राष्ट्रीय सचिव श्री निवेश कुमार और सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अनुसरते हुए विस्तृत भारत का संकल्प भी लिया।
सत्यम् लाइव, संवाददाता
Leave a Reply