सत्यम् लाइव, 26 जनवरी 2024, आगरा : आज जहां देश भर में 75 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लाह से मनाया गया वहीं जनपद आगरा में भी इस पर्व के हर्ष और उल्लास में कोई कमी नहीं रही। जनपद में जगह-जगह अलग-अलग संस्थानों में इस पर्व की धूम दिखाई दी वही आगरा के पुलिस लाइन ग्राउंड में भी इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े उत्साह और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
पुलिस के विभिन्न विभिन्न विभागों के जवानों द्वारा जहां अपने शौर्य के करतब दिखाए गए, वही अलग-अलग शैक्षिक संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग प्रस्तुति कर आयोजन में समा बांध दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा भी आयोजन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा वहां मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा पुलिस के जवानों द्वारा दिखाए गए कर्तव्यों की प्रशंसा भी की गई।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गई तथा यह भी बताया गया कि आज भारत कुशल नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है।
संवाददाता : शरद शर्मा
Leave a Reply