नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता के लिए चल रही पदयात्रा का आगरा में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत।

0
45
IMG 20231212 WA0404

सत्यम् लाइव,12 दिसम्बर 2023, आगरा: नेसोशल ऑर्गेनाइजेशन* के नेतृत्व में चलाई जा रही *“के.टू.के. वॉक फॉर हेल्थी इंडिया”* पद यात्रा जम्मू होते हुए सोमवार, दिनांक 11-12-2023 को आगरा पहुँची है। स्वस्थ युवा स्वस्थ भारत ड्रग्स फ्री इंडिया, पेस्टिसाइड फ्री इंडिया, की थीम लेकर चल रहे दीपक यादव, हीरालाल महावर व मंगल राम महावर का आगरा के सिकंदरा में स्थित गुरु का ताल में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवकों रोशन सिंह माहौर, अभिषेक खन्ना, शुभम सिंह, शुभम पाठक, अक्षय, निखिल कुमार तथा अमन जादौन द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर हीरालाल महावर ने अपनी यात्रा के उद्देश्य और देश हित में यात्रा के महत्व को समझाया। साथ ही दीपक यादव ने जीवन में नशा न करने के फायदे बताएं और नशे से होने वाले दुष्परिणाम पर प्रकाश डाला। उसके बाद दीपक यादव जी द्वारा वहाँ उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने सम्बयाल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया।

Ads Middle of Post
Advertisements

रिपोर्टर: शरद शर्मा, आगरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.