सत्यम् लाइव, 12 मार्च 2022, दिल्ली।। दिल्ली ईस्ट के गोकुलपुरी इलाके में देर रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ। इस आग में झुग्गियों में रहने वाले सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कोई कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल इस दुखद समाचार का पाकर गोकुलपुरी आकर पीड़ित व्यक्तियों से मिलने को कहा।
आग इतनी भयानक थी कि शनिवार तड़के आग पर काबू पाया जा सका। सर्च ऑपरेशन में एक झुग्गी से एक परिवार के पांच लोगों की जली हुई लाशें बरामद हुईं। जब एक अन्य झुग्गी से दूसरे परिवार के दो लोगों की जली हुई लाशें मिलीं। आस-पास के लोगों ने उनकी पहचान की है। परन्तु जले हुए व्यक्ति को देखकर ये पहचानना मुश्किल हो रहा था कि महिला है या पुरूष
अडिशनल डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली देवेश कुमार माहला का कहना था कि आग में सात लोगों मौत के साथ रहने वाले लोगों का भारी नुकसान हुआ है। पुलिस इस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। उत्तर पूर्व दिल्ली के ADCP देवाश कुमार पांडे ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए हैं हादसे में 30 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी है।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply