सत्यम् लाइव, 28 जून 2022, असम।। पिछले माह से असम के कई जिलों में लाखों परिवार बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं परन्तु मीडिया हीरो-हिरोईन को दिखाने से फुरसत मिले जो वो जनसमस्या पर ध्यान दे। खबर आ रही है कि लगभग 134 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है। मृत्यु हो जाने पर पानी के बीच से मृतक को कंधे पर लेकर व्यक्ति जा रहे हैं लोगों के घर तबाह हो चुके है और मीडिया हो या सत्तासीन सब को चिन्ता मात्र अपनी कुर्सी की दिख रही है।
एक बुलेटिन के अनुसार राज्यभर में 61 राजस्व मण्डलों के तहत् 2,254 गॉव बाढ़ की मौजूदा लहर से प्रभावित है जबकि 1,91,194 लोगों ने 538 राहत शिविरों में हैं बाढ़ के पानी से 79 सड़कों और 5 पुलों को तथा 6 तटबन्ध टूट गये हैं। 74,655.89 हेक्टेयर फसल अभी भी जलमग्न है। लगभग 2774 जानवरों का पता नहीं कि वो जीवित है या नहीं। 22 जिलों की आबादी 22.21 लाख से घटकर 21.52 लाख रह गयी है और न्यूज आ रही है कि 21 लाख लोग ही प्रभावित है। इसका अर्थ ये हुआ कि सभी परेशान हैं।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply