उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि

0
6

सत्यम् लाइव, 22 अगस्त 2023, दिल्ली।। उप्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्यण सिंह की पुण्यतिथि पर राजनाथ सिंह ने अपनी यादों को ताजा करते हुए श्री कल्याण सिंह के साथ समय को याद करते हुए। उनकी कार्य क्षमता की प्रशांसा में कुछ शब्द कहे। हाथरस में भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ जुड़ी अपनी यादें ताजा की।

हाथरस कार्यक्रम में हरिशंकर राना, ब्रजेश सिंह चौहान, पवन रावत, सुनीता वर्मा, रामवीर सिंह माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, भीकम सिंह चौहान, भोला सिंह रावत, शरद माहेश्वरी, धर्मेन्द्र उपाध्याय, राजेंद्र धाकरे, महेश वर्मा, हरी कुमार, प्रवीन कुमार, संजय सक्सेना, मूलचंद वार्ष्णेय, जितेन्द्र कुमार, पुनीत शर्मा, रामकुमार गुप्ता, प्रमोद गोस्वामी पवन शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही राजनाथ सिंह जी ने अपनी आई डी पर याद करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के क़द्दावर नेता रहे कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मैंने उनके साथ वर्षों तक काम किया और उनकी संगठन और प्रशासनिक क्षमता को बड़े क़रीब से देखा।वे राजनीति को जनहित और राष्ट्रहित का माध्यम मानते थे। रामजन्मभूमि आंदोलन में जो प्रभावी भूमिका उन्होंने निभाई और अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश एवं समाज की जो सेवा उन्होंने की, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।

सुनील शुक्ल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.