सत्यम् लाइव, 5 जुलाई 2022, दिल्ली ।। दिल्ली के एल,टी,जी आडोटोरियम में भारत नवनिर्माण अभियान द्वारा विशाल युवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें भारत के अलग – अलग राज्यों से महर्षि राजिव दिक्षित जी के समर्थक जुडे़ थे। यह कार्यक्रम दो दिवसीय कार्यक्रम था। जों 2 से 3 जुलाई तक चला। यह सम्मेलन एक जन जागरण सम्मेलन था। भारत नवनिर्माण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष (श्री नीलेश ओझा) जी ने जन को संविधान में लिखित कानूनों से अवगत काराया और कहा की भारत के संविधान जैसा किसी भी देश का संविधान नहीं है बशर्ते की हम इसको जन – जन को समझा सके हमारे कानून हमारे लिए वरदान है बशर्ते की हम इसको जाने।
इस कार्यक्रम की प्रस्तुतीकरण युवा क्रांति के रवि कोहाड़ जी ने किया। इन्होंने सभी अतिथियों का मंच पर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों में विश्व के जाने माने डाॅ विश्वस्वरूप राय चैधरी, किसान नेता अक्षय जी, राकेश रफीक जी, सत्य प्रकाश जी, समाजिक कार्यकर्ता फिरोज जी शामिल थे। समाजिक कायकर्ता बहुगुणा जी के अनुयायी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के बारे में उस तथ्य को उजागर किया जिसे आज के युवा जानना नहीं चाहते पढ़ना नहीं चाहते बस एक तरफा ज्ञान लेकर बापू के प्रति अपनी एक अलग ही धारणा त्यार कर रहे है। साथ ही उन्होने कहा की आजादी के क्रांतिकारीयों का कार्य अलग था लेकिन लक्ष्य एक था। उनमें आपस में कोई मतभेद नहीं था।
डाॅ विश्वस्वरूप जी ने काहा की हम जाने अनजाने में हम अपने शरीर में कितनी बिमारीयों को न्यौता दे रहे है और साथ ही उन्होंने एक किताब और टू सेकेंड आॅयल का भी विमोचन किया।
मंसूर आलम
Leave a Reply