![IMG_20230703_151232[1] IMG 20230703 1512321](https://i0.wp.com/satyamlive.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230703_1512321.jpg?resize=678%2C381&ssl=1)
सत्यम् लाइव।। 3 जुलाई 2023।। नई दिल्ली।। क्रिकेट खेल जगत मे अपनी धाक जमाने और विरोधी टीम का ब्लडप्रेशर बढ़ाने में माहिर वेस्ट इंडिज क्रिकेट टीम अब 2023 के भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप में भाग नहीं ले पाऐगी।क्योंकि वेस्ट इंडिज टीम 2023 के वर्ड कप के लिए क्वॉलिफ़ाइ नहीं कर पाई है। यह टीम अपने तीनों ही क्वॉलिफ़ाइ मैंच हार गई है। सुनने मे अजीब लग रहा है। पर यह सच है की वेस्ट इंडिज अब इस वर्ड कप में खेलते हुए नजर नही आयेगें।
इसका मुख्य कारण तीनों क्वॉलिफ़ाइ मैंच गवा देना। कवालिफाई के सुपर 6 में पहुॅची इंडिज टीम ने अपने तीनों मुकाबले हार गई। वेस्ट इंडिज के बाहर होते ही श्रीलंका और जिमबाब्बे टीम के लिए विश्व कप में क्वॉलिफ़ाइ करने के लिए मौका मिल गया है। 1975 और1979 में वर्ड कप अपने नाम करने वाली टीम इस तरह 2023 विश्व कप से बाहर होना आश्चर्य है पर खेल जगत में आश्चर्य होते रहते है। इसी तरह 2017 टी-20 विश्व कप और 2022 के टी-20 में भी यह टीम क्वॉलिफ़ाइ नहीं कर पायी थी।
मंसूर आलम
Leave a Reply