अडानी की शेल कंपनियों में किसका पैसा लगा है …प्रियंका गांधी

0
25
Pri

सत्यम् लाइव, 26 मार्च 2023, दिल्ली।। संसद की सदस्यता रद्द होने के पश्चात् कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने खुलकर केंद्र सरकार बीजेपी सरकार पर हमला किया। जवाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा तो अब राहुल के समर्थन में बहन प्रियंका गांधी सामने आ गयी। प्रियंका ने पहले भी मोदी सरकार पर हमला ट्वीट किया था कि भाजपा इस देश से विपक्ष और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है इसलिए लगातार विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है। लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।

शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ट्वीट करते हुए लिखा कि कि भाजपा इस सवाल से बचना चाहती है। प्रधानमंत्री जी भी स्वयं शान्त हैं। राहुल पर के प्रश्नों पर जो पूछा है उसका सीधा से जबाव देना चाहिए कि गौतम अडानी की शेल कंपनियों में किसका पैसा लगा है। और उसकी जांच क्यों नहीं हो रही? विपक्ष के इस सवाल से भाग रहे हैं सभी सत्ताधारी।

Ads Middle of Post
Advertisements

राहुल गांधी के ट्वीट था कि मैंने प्रधानमंत्री की आंखों में डर देखा है वो डरते हैं अडानी पर संसद में मेरे अगले भाषण से सीधा सवाल है शेल कंपनियों द्वारा अडानी समूह में लगाया गया 20,000 करोड़ का विदेशी पैसा किसका है। ये सारा नाटक इसी सवाल से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

सुनील शुक्ल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.