सत्यम् लाइव, 14 सितम्बर 2020, दिल्ली।। दिल्ली सरकार ने जिम और योग सेंटर खोलने की मंजूरी सोमवार से दे दी है। जबकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बैठक में साप्ताहिक बाजार को 30 सितंबर तक चलाने की मंजूरी भी दी है। हलॉकि साप्तहिकी बाजार और जिम सरकारी आदेश के बिना दिल्ली केे बहुत से क्षेत्र में चलते हुए नजर आ रहे है। खानापूर्ति करते हुुए सरकार के इस आदेश का पालन सभी को कराया जा रहा है। जिम के अंदर प्रत्येक 4 वर्ग मीटर में एक ही व्यक्ति रहेगा और साथ में सैनेटाइजर (कलयुगी गंगाजल) से हाथ पर लगाना पडेगा। जिम के जो भी उपकरण 6 फीट की दूरी पर होने चाहिए, जिम के मेन गेट पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग भी होनी चाहिए। जिम के अंदर फेस मास्क लगाकर ही व्यायाम कर सकते हैं। अभी फिलहाल ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है बाजार, जिम योग केन्द्र खोलेे जा रहेे हैंं अगर कोरोना फिर से बढता है तो सरकार को जनता की चिन्ता करते हुए फिर से बन्द किया जा सकता है।
सुनील शुक्ल





















