सत्यम् लाइव, 17 फरवरी 2021, दिल्ली।। लगाताार बढते पेट्रोल डीजल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिये सरकार कुछ नये तरीके खोजने केे लगातार प्रयास कर रही है अभी टैक्स की कीमत में कोई भी कटौती करने का मन सरकार नहीं बना रही है उसकी जगह पर उसकी वैकिल्पिक व्यवस्था अवश्य देख रही है इसके संकेत लगातार आप सबके बीच पहुॅचते रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर देश को वैकल्पिक ईधन अपनाने की सलाह दी।
गडकरी ने कहा कि वह पहले से ही बिजली को ईधन के रूप में अपनाने की बात कर रहे हैं, क्योंकि देश में बिजली की आपूर्ति उसकी मांग से अधिक है। वैसे हाइड्रोजन बैट्री भी कार्य चल रहा है क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन में फिलहाल कमी के संकेत नहीं हैं। देश की वर्तमान बिजली उत्पादन क्षमता 3.75 लाख मेगावाट हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ेगी, जिससे देश का विकास सीधे प्रभावित होगा।
सुनील शुक्ल





















