सत्यम् लाइव, 11 अप्रैल 2021, दिल्ली।। महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को हुआ था तथा मृत्यु 28 नवम्बर 1890 को हुई थी। इन्हें महात्मा फुले एवं जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। इनकेे जीवन का मुख्यय उद्देश्य विधवा विवाह का समर्थन करना रहा था। महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले की जयन्ती सेे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिये एक योजना प्रारम्भ की है जिसकाेे ”टीका उत्सव” का नाम दिया गया है। ये ‘टीका उत्सव’ 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा।
- जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।
- जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें।
- स्वयं भी मास्क पहनेें और दूसरे को कहें।
- कोरोना होने की स्थिति में, ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें।
पीएम मोदी ने कहा है कि “भारत जैसे सघन जनसंख्या वाले हमारे देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण तरीका ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ भी है। एक भी पॉजिटिव केस आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी टेस्टिंग कराना बहुत आवश्यक है।”
सुनील शुक्ल





















