सत्यम् लाइव, 16 जून 2021 दिल्ली।। भारतीय जनता के जाग्ररूकता का ही परिणाम कहा जा सकता है कि राजस्थान सरकार ने वैदिक शिक्षा एवं संस्कार बोर्ड बनाने की घोषणा कर दी है। राज्य के तकनीकी और संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने है। सुभाष गर्ग ने कहा कि राजस्थान में 4-5 महीने में वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड का गठन कर छात्रों को विज्ञान यानी साइंस और योग के संबंध का ज्ञान दिया जाएगा, साथ ही वैदिक रीति रिवाज एवं एवं संस्कार आधारित शिक्षा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी पहले ही कह चुके हैं कि राजस्थान की संस्कृति, संस्कार तथा परंपराओं से दान की प्रेरणा मिलती है, आने वाली पीढी को इन गौरवशाली परंपराओं का ज्ञान अनिवार्य है इसके लिये हमारी सरकार वैदिक शिक्षा व संस्कार बोर्ड की स्थापना करेगी, जिसके माध्यम से छात्रों को सिखाया जाएगा कि कैसे वैदिक शिक्षा विज्ञान और योग से जुड़ी है?
सुनील शुक्ल





















