• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Tuesday, April 21, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home राजनीति

खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 2, 2026
in राजनीति
5.5k 55
A A
0
mallikarjun kharge 2
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

कांग्रेस ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए रविवार को कहा कि किसी भी बाहरी शक्ति को सत्ता परिवर्तन कराने का अधिकार नहीं है. कांग्रेस ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां साम्राज्यवाद के समान हैं और वे नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के अनुरूप नहीं हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी दोहराती है कि प्रत्येक देश के नागरिकों को अपना राजनीतिक भविष्य तय करने का अधिकार है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस युद्ध की औपचारिक रूप से घोषणा किए बिना एक सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई की लक्षित हत्या किए जाने की स्पष्ट रूप से निंदा करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस गहरे शोक की घड़ी में सर्वोच्च नेता के परिवार, ईरान के लोगों और दुनिया भर के शिया समुदाय के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है.

यें भीपढ़ें :-

निशंक व डॉ. हर्षवर्धन सहित कई मंत्रियों से लिया इस्तीफा

​प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर में ₹46,400 करोड़ की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया​

काबुल के बम धमाके में 12 अमेरिकी सैनिक की मौत, 15 घायल

शांतिपूर्ण समाधान की प्रतिबद्धता

खरगे ने कहा कि हम इस गंभीर संकट में उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति संवाद के जरिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के साथ विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की प्रतिबद्धता पर आधारित है, जैसा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 में निर्देशित है.

Congress President Mallikarjun Kharge tweets, “The Indian National Congress (INC) unequivocally condemns the targeted assassination of Iran’s Supreme Leader, Ali Hosseini Khamenei, in a military strike carried out without a formal declaration of war. The INC extends its deepest pic.twitter.com/c3mkAv3jbS

— ANI (@ANI) March 1, 2026

जयराम रमेश ने विदेश नीति पर बोला तीखा हमला

वहीं पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला किया. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति के सार और तरीकों दोनों के लिए भारी कीमत चुका रहा है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कई ऐसे मुद्दों का हवाला दिया, जिनके बारे में उनका दावा था कि वे केंद्र सरकार की कमजोर विदेश नीति को दर्शाते हैं. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री और उनके करीबी लोग चाहे जितना भी दिखावा करने की कोशिश करें, सच्चाई यह है कि स्वयंभू विश्व गुरु के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है.

ट्रंप ने पाकिस्तान को किया समर्थन

उन्होंने लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान के साथ अपनी नजदीकियां लगातार बनाए हुए हैं और बार-बार उसी व्यक्ति की सराहना कर रहे हैं, जिसके भड़काऊ बयानों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की थी. अमेरिका ने अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई में साफ़ तौर पर पाकिस्तान को समर्थन किया है.

राष्ट्रपति ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री मौन

अमेरिकी राष्ट्रपति अब तक की गिनती के अनुसार 100 से अधिक बार यह दावा कर चुके हैं कि कि उन्होंने 10 मई 2025 को भारत के निर्यात पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी देकर ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाने में हस्तक्षेप किया था. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के इन दावों पर प्रधानमंत्री पूरी तरह मौन हैं. ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की पहली घोषणा 10 मई 2025 को शाम 5:37 बजे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने की थी.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

2 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा किया कि पीएम मोदी के अनुरोध पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम रूप ले चुका है और तुरंत प्रभाव से लागू हो रहा है. यह स्पष्ट है कि यह पीएम मोदी की एक हताश पहल थी. 18 दिन बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने घोषणा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की वह टैरिफ रणनीति, जो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बुनियाद थी, अवैध और असंवैधानिक है. यह निर्णय व्यापक रूप से अपेक्षित था, लेकिन पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप पर दबाव डाला कि वे सबसे पहले इसकी घोषणा करें.

रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई

जयराम रमेश ने कहा कि यह व्यापार समझौता अब व्यापक रूप से एकतरफा माना जा रहा है, जिसमें भारत ने विशेष रूप से कृषि उत्पादों के आयात को उल्लेखनीय रूप से उदार बनाने के ठोस वादे किए हैं, जबकि इसके बदले में अमेरिका की ओर से भारत से आयात बढ़ाने का कोई समान वचन नहीं दिया गया है. अमेरिका ने बार-बार यह भी जोर देकर कहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है, लेकिन इस संबंध में किए गए वादे पर मोदी सरकार ने कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया है.

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का सैन्य हमला

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने 25-26 फरवरी 2026 को इजराइल का दौरा ऐसे समय में किया, जब पूरी दुनिया को यह जानकारी थी कि शासन परिवर्तन के उद्देश्य से ईरान पर अमेरिका-इज़राइल का सैन्य हमला आसन्न है. पीएम मोदी के इजराइल से रवाना होने के केवल दो दिन बाद ही यह हमला शुरू हो गया. वहां नेसेट में दिया गया उनका भाषण नैतिक कायरता का शर्मनाक प्रदर्शन था. ईरान पर थोपे गए इस युद्ध के प्रति मोदी सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों, चिंताओं और हितों के साथ विश्वासघात है.

सार्वजनिक रूप से चीन को दी क्लीन चिट

पीएम मोदी ने 19 जून 2020 को सार्वजनिक रूप से चीन को क्लीन चिट दे दी थी. यह चौंकाने वाला बयान उस समय आया, जब लद्दाख सीमा पर हमारे बीस बहादुर जवान शहीद हुए थे. इस क्लीन चिट ने हमारी बातचीत की स्थिति को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया और अब हमें चीन की शर्तों पर संबंधों को सामान्य बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. देश को प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की विषयवस्तु और उसके तौर-तरीकों-दोनों की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है.

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

rahul gandhi 1 1
राजनीति

राहुल गांधी के खिलाफ ‘दिग्गजों’ का मोर्चा! रिटायर्ड जजों, सैन्य अफसरों और IPS ने लिखी चिट्ठी; कहा- “संसद में आचरण ठीक नहीं, देश से मांगें माफी”

March 17, 2026
5.9k
whatsapp image 2026 03 16 at 2.00.32 pm
राजनीति

Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा; तेजस्वी और नीतीश के खेमे में टेंशन

March 16, 2026
5.9k
whatsapp image 2026 03 15 at 2.58.40 pm
राजनीति

राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

March 15, 2026
5.9k
mamata banerjee
राजनीति

ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा

March 15, 2026
5.9k
assembly election 2026
राजनीति

Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल

March 15, 2026
5.9k
untitled design 2026 03 15t095001.694
राजनीति

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?

March 15, 2026
5.9k
pm modi in kolkata west bengal
राजनीति

PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब ‘महाजंगलराज’ नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार की विदाई का किया ऐलान

March 14, 2026
5.9k
bihar 2
राजनीति

Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सांड; पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

March 14, 2026
5.9k
untitled design 2026 03 14t125231.597
राजनीति

PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यवहार; अब विकास की मुख्यधारा में है नॉर्थ-ईस्ट

March 14, 2026
5.9k
tmc shashi
राजनीति

Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष, कई घायल

March 14, 2026
5.9k
rahul gandhi in lok sabha
राजनीति

Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”

March 12, 2026
5.9k
whatsapp image 2026 03 12 at 2.15.24 pm
राजनीति

थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल

March 12, 2026
5.9k
ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest
13 37

Fake Registry Case: विक्रेता और खरीदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, फर्जीवाड़े में नायब तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध

January 31, 2026
htet2 91639372

BSEH हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET ऑनलाइन फॉर्म 2020

December 7, 2020
uppscexamportpone 26544693

यूपीपीएससी सीधी भर्ती 2020 विभिन्न पद ऑनलाइन फॉर्म|

December 6, 2020
WhatsApp Image 2020 12 06 at 5.12.44 PM scaled 1

लोनी गाजियाबाद में सक्षम वह अदिति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में शिविर संपन्न |

December 6, 2020
IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
WhatsApp Image 2026 04 03 at 2.37.33 AM

SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच सनातनी विनोद बिंदल ने किया प्रसाद वितरण

April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 03 28 at 12.22.15 AM

श्री राम जन्मोत्सव और महाशय धर्मपाल गुलाटी जयंती पर SHB–MDH संस्थानों में भंडारा आयोजित, सनातनी विनोद बिंदल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

March 28, 2026

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    8468 shares
    Share 3387 Tweet 2117
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6674 shares
    Share 2670 Tweet 1669
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5686 shares
    Share 2274 Tweet 1422
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5585 shares
    Share 2234 Tweet 1396
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5484 shares
    Share 2194 Tweet 1371
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

E-Media Corner

  • E-Newspaper
  • E-Magazine

Recent News

IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.