खूब बरसात का मजा लिया सबने, पर सोने वाले तब भी सोते रहे।
सत्यम् लाइव, 22 जून 2020 दिल्ली।। जैसे की पहले ही ये अनुमान था कि 22 या 23 जून तक दिल्ली में मानसून पहुॅच जायेगा। आज सुबह का मौसम दिल्ली का ठीक वैसा ही था। सुबह शान्त सा दिखने वाला मौसम, उजला होते होते अचानक बादल की घटा ने सूर्य देव को बाहर आने से रोक लिया और फिर क्या था? सुबह के पानी में बहुत से लोगों ने प्राणायाम को छोडकर, इसी मानसून के बने योग से अपने आपको तर कर लिया। दिल्ली की सडकें इस पानी में नदियों की तरह से बन गयी। मात्र 1 घंटे की बारिश से ऐसा लगने लगा कि अब गर्मी का नामोनिशान नहीं बचेगा। परन्तुु ये तो हर भारतीय जानता है कि तपती हुई धरा को एक दो बारिश से ठण्डा नहीं किया जा सकता है परन्तु लोगों ने सुबह के सत्र में, पहले स्नान का जो मजा था वो बरसते हुए पानी से लिया।
सुनील शुक्ल





















