बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस वक्त अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं. जिसे पहले BATTLE OF GALWAN के नाम से बनाया जा रहा था. लेकिन एडिशनल सीन शूट होते ही फिल्म का नाम ही बदल दिया गया. अब सलमान खान की फिल्म का टाइटल ‘मातृभूमि’ हो गया है. दरअसल आखिरी वक्त पर फिल्म के नाम में चेंज होना फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं था. पर अभी 40 दिन का री-शूट वर्क किया जा रहा है. साथ ही चर्चा है कि एक चाइनीज गाना भी फिल्म में रखा जाएगा. इसी बीच सलमान खान के फेवरेट डायरेक्टर की फिल्म का भी नाम बदलने वाला है. सल्लू को प्रेम बनाने वाले सूरज बड़जात्या फिलहाल आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ पिक्चर बना रहे हैं. फिल्म का टाइटल है- Yeh Prem Mol Liya. अब इसका नाम क्या रखा जाने वाला है.
वैसे तो अब मेकर्स बिना टाइटल फाइनल किए ही फिल्म का काम शुरू कर देते हैं. पर आखिर तक अगर कुछ विवाद हुआ, या फिर नाम नहीं जमा तो इसे बदलते रहते हैं. अब लगता है कि सूरज बड़जात्या भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहे हैं. फैन्स को उम्मीद है कि बड़जात्या जल्द ही सलमान खान के साथ किसी फिल्म पर काम करेंगे, पर फिलहाल तो आयुष्मान की फिल्म का नाम बदलने की चर्चा तेज है.
आयुष्मान की फिल्म का बदलने वाला है नाम?
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म का टाइटल बदलकर यह प्रेम मोह माया है रखने पर चर्चा हो रही है. अगर सब ठीक रहा, तो नया टाइटल फाइनल कर दिया जाएगा. कुछ ही दिनों में इसका मेकर्स ऑफिशियल ऐलान भी करने वाले हैं. दरअसल फिल्म यह प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में हैं. साथ ही शाद रंधावा, अनुपम खेर, सीमा पाहवा और सुप्रिया पाठक भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह महावीर जैन और सूरज बड़जात्या का ऊंचाई के बाद दूसरा साथ में कोलैबोरेशन है. वहीं, फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस वाले महावीर जैन फिल्म्स और अनीता गुरनानी के साथ मिलकर बना रहे हैं.
हाल ही में जानकारी मिली थी कि, आयुष्मान खुराना और शरवरी ने मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर इस फ़िल्म की शूटिंग की. पिछले साल 1 नवंबर को शुरू हुई यह शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है. हालांकि, बड़जात्या ने सलमान के बाद आयुष्मान को प्रेम बनाया है, फैन्स देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि वो कैसा रोल करते हैं.


























