बाबा नीम करोली की जीवनी से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है।
फिल्म ने कमाई के मामले में अपने रिलीज के 26वें दिन भी मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। फिल्म की बढ़ती कमाई को देखते हुए मेकर्स के साथ-साथ इसके कलाकारों के चेहरे पर भी खुशी साफ दिखाई दे रही है।
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी रफ्तार को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खासतौर पर बाबा नीम करोली और हनुमान जी से जुड़ी आस्था रखने वाले दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिल रही है।


























