🙏 सावन के पवित्र माह के दूसरे सोमवार पर पूरा आगरा ‘बम बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। बल्केश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। इस खास रिपोर्ट में देखिए सत्यम लाइव न्यूज़ के आगरा संवाददाता शरद शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट — जहां 700 साल पुराने बल्केश्वर महादेव मंदिर में सावन सोमवार की परंपरा, भक्तों की आस्था और मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं को दिखाया गया है। बल्केश्वर मंदिर से शुरू होती है आगरा की परिक्रमा, जो पूरे शहर में घूमकर नजदीकी शिवालयों पर संपन्न होती है। प्रशासन और पुलिस ने भीड़ को संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं ताकि हर भक्त को दर्शन में कोई परेशानी न हो। अगर आप भी भोलेनाथ के भक्त हैं तो इस वीडियो को अंत तक देखें और कमेंट में जय भोलेनाथ जरूर लिखें!
👇 वीडियो अच्छा लगे तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि आपको ऐसी भक्तिमय रिपोर्ट्स सबसे पहले मिलें!

















