सत्यम् लाइव, 25 नवम्बर 2022, गोरखपुर, (उ.प्र): उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा व्यवस्थित गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ धाम मठ का सत्यम् लाइव न्यूज़ चैनल द्वारा अवलोकन किया गया। वहां पहुंचने पर संवाददाता शरद शर्मा की भेंट मठ के प्रबंधक द्वारका तिवारी जी के साथ हुई। द्वारिका तिवारी जी द्वारा संवाददाता शरद शर्मा को बताया गया कि यह मठ गुरु गोरखनाथ जी का सिद्ध पीठ है जो कि शिवजी के अवतार बताए जाते हैं। प्रबंधक श्री तिवारी जी द्वारा यह भी बताया गया कि यहां पर 12 महीने श्रद्धालुओं का आवागमन होता है किंतु मकर संक्रांति के अवसर पर 2 माह तक चलने वाले उत्सव में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं
संवाददाता: शरद शर्मा



















