सत्यम् लाइव, 1 सितम्बर 2021, तमिलनाडु।। घटना आंध्र प्रदेश के वल्लीपुरम की है। जहॉ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला अपने 18 महीने के बच्चे को बेरहमी पिटने हुए स्वयं वीडियो बना रही है। चार साल पहले तुलसी नाम की महिला का विवाह वल्लीपुरम के वादिवाझगन में हुआ। तमिलनाडु के मोत्तूर गांव की निवास करने वाली इस महिला के दो बच्चे हैं। शादी के बाद वादिवाझगन और तुलसी में लगातार झगड़ा चल रहा है। अपने माता-पिता के साथ आंध्र प्रदेश में रह रही है।
इस विडियों में तुलसी अपने 18 महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटती हुइ नजर आ रही है अपने बच्चे को इतना पीटा है कि इसकी नाक और मुंह से खून निकल रहा है। हैरानी की बात यह है कि तुलसी अपने बच्चे को मारती हुए अक्सर वीडियों बनाती थी। बच्चे के पिता को जब इस घटना के बारे में पता चला तो वह आंध्र प्रदेश गया और बच्चे को अपने साथ विल्लुपुरम ले आया।
सुनील शुक्ल





















