सत्यम् लाइव, 25 अगस्त 2021, नई दिल्ली । 25 अगस्त की शाम को पूर्वी दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी क्षेत्र में सिंधी समाज द्वारा श्री झूलेलाल भगवान का ज्योति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी सिंधी समाज के लोगों ने बढचड़ कर भाग लिया और शहनाइयां और ढोल बजाकर झूलेलाल का ज्योति महोत्सव मनाया तथा क्षेत्र के सभी गणमान्य अतिथि, विधायक एवं समाज सेवक भी उपस्थित रहे। सिंधी समाज के भगवान श्री झूलेलाल जी वरुण देवता के अवतार माने जाते हैं और इनका अवतरण मुगल साम्राज्य के समय हिंदू समाज को मुगलों के अत्याचार से बचाने के लिए हुआ था। मान्यता है कि उस समय सिंध प्रांत के हिंदू लोगों ने 40 दिन तक व्रत और यज्ञ किया था इसलिए इसे झूलेलाल का चालिया उत्सव भी कहते हैं।
संवाददाता: डॉ. कमल गुरनानी



















