दिल्ली: भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा रामचरण फाउंडेशन ने चौथा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया | किला रामपुर और मछि महाजन हाल में सुबह 6 से 8 बजे तक योग कार्यक्र्म का आयोजन किया गया | इसमे 500 – 600 लोगो को रामपुर और 600 – 700 लोगो को दमन मे योगा सिखाया गया | इसके बाद योग वर्कशॉप का आयोजन किया गया इसमे स्वास्थ, विभिन्न रोग, आहार संबंधी विषयो पर व्याख्या दी गयी | रामपुर मे करुणा, गौरव कुमार, हस्सन (योग प्रशिक्षको) और दमनमे मनीषा बेहन पटेल, रजुभाई पटेल, रमानभाई पटेल, सुरेश जी ने योग एवं प्रणायाम पर प्रशिक्षण दिया |
नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने भी इस कार्यकर्म में हिस्सा लिया| रामपुर के नेहरू युवा केंद्र के राजपाल, रिज़वान, आरिफ़ा, आमिर, चंपा, मनोज कुमार, दिलीप, मॉनिका, रमील आहमद और दमन के नेहरू युवा केंद्र के जया बेहन डामरे, मयूरी पटेल आदि आदि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे| पूरे कार्यकर्म का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के लेखाकर मंसूब हॅसन ख़ान (रामपुर) हीरभाई तंदेल (दमन) एवं रामचरण फाउंडेशन के प्रेसीडेंट वैभव तिवारी और तान्या मेहता की निगरानी में उनके सहयोगियो के साथ किया गया|
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.