सत्यम् लाइव, 29 अगस्त 2021, दिल्ली।। किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध ने और ज्यादा तेज हो गयी है। सड़क जाम लगाने तथा पथराव करने के आरोप में 130 किसानों पर केस दर्ज किया है। आज सड़के जाम की गयी। साथ ही नूंह में महापंचायत भी बुलाई गई है। साथ ही किसान मोर्चा ने आयुष सिन्हा को हटाने की माँग भी की है।
इसके पीछे एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आयुष सिन्हा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि बैरिकेड के आगे कोई भी किसान जाए तो मैं स्पष्ट ऑर्डर देता हूं, उसका सिर फोड़ देना। कोई यहां से निकलने की कोशिश करे तो लठ्ठ उठा-उठा के मारना बस। ये नाका किसी हालत में तोड़ने नहीं देंगे। पीछे और फोर्स लगी है। यहां आपको लगा रखा है शुरू में। हेलमेट पहन लो। यहां से एक बंदा भी नहीं जाना चाहिए और अगर गया तो सिर फूटा होना चाहिए उसका।’’
सुनील शुक्ल





















