योगेश कुमार सोनी (पूर्वी दिल्ली): आज दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ईस्टर्न रेंज द्वारा पूर्वी के विवेक विहार के ओसवाल भवन में “प्रोजेक्ट संगम” का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस–जन संवाद बैठक हुई। कार्यक्रम में पुलिस की ओर से यातायात जाम, पार्किंग संबंधी समस्याएं,सड़क सुरक्षा,अतिक्रमण व वाहनों की आवाजाही समेत कई अहम मुद्दों से होने वाली समस्या के निवारण पर चर्चा की।
इस संवाद का मुख्य उद्देश्य यातायात पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना व जमीनी स्तर पर उत्पन्न यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान करना था। बैठक में सभी ईस्टर्न रेंज के इलाके में आने वाले सभी एमडब्लूए व आरडब्लूए के सदस्यों के अलावा आम नागरिकों के भी विचारों व सुझावों को सुना व उन समस्याओं का निवारण करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया।
बैठक की अध्यक्षता डीसीपी ट्रैफिक, पूर्वी रेंज के. रमेश द्वारा की गई। बैठक में एसीपी शाहदरा अमित इसरार व एसीपी नॉर्थ ईस्ट युधवीर सिंह के अलावा पूर्वी रेंज के सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टर उपस्थित रहे। प्रमुख जाम वाले स्थानों पर यातायात सुचारु करना, आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण की समस्या का समाधान व इस दौरान यातायात प्रबंधन एवं सड़क अनुशासन को बेहतर बनाने में जनभागीदारी के महत्व पर भी विशेष बल दिया गया।
डीसीपी ट्रैफिक द्वारा आश्वासन दिया गया कि बैठक में उठाई गई सभी वास्तविक समस्याओं का जल्द ही निवारण किया जाएगा तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तंत्र को मजबूत किया जाएगा।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया।

ईस्टर्न रेंज में जितनी समस्याएं है उसको लेकर हम जनता के साथ मिलकर एक ऐसी रणनीति बनाएगें जिससे ट्रैफिक की समस्या से सभी को निजात मिले। वहीं लोगों निवेदन है कि दारु पीकर वाहन न चलाएं व अभिभावकों से निवेदन है कि नाबालिकों स्कूटी व अन्य वाहन न दें चूंकि इससे बच्चों की जान को खतरा हो सकता ह
के.रमेश(डीसीपी)
ईस्टर्न रेंज

हम जनता से अपील करते हैं कि आप वाहनों को सही जगह खड़ा करें जिससे किसी को समस्या न हो चूंकि एक एक वाहन की गलती की वजह से बहुत लोग परेशान हो जाते हैं वहीं कमर्शियल वाहनों के मालिक व ड्राइवरों से कहना चाहता हूं कि नो-एंट्री में वाहन न चलाएं अन्यथा उन पर कड़ी कार्यवाही होगी।
अमित इसरार
(एसीपी शाहदरा)





















