सत्यम् लाइव, 14 अक्टूबर 2020, दिल्ली।। अभी भी बारिश का कहर रूका नहीं है एक तरफ कोरोना को लेकर 900 करोड रूपयेे विज्ञापन पर खर्चा किया जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रकृति की विनााश लीला पूरी तरह से प्रारम्भ है। अभी बाढ से राहत मिलने का सिलसिला रूकने की शुरूवात ही हुई थी कि फिर से पानी ने अपना कहर दिखाना प्रारम्भ कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव पैदा होने की वजह तेलंगाना और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है ओडिशा के गजपति जिले में बारिश से 12 गांव प्रभावित हुए हैं तो तेलंगाना के कई जिलों में मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है। इसके बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया। कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। वहीं, राज्य में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है। शहर के बंडलगुडा इलाके में एक घर पर पत्थर गिरने से 2 महीने के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। लोगों की मदद के लिए पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। कई निचले इलाकों में पानी भरने के बाद तेलंगाना सरकार ने बुधवार को दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी निजी संस्थान, ऑफिस, गैर जरूरी सेवाएं बुधवार और गुरुवार को बंद रहेंगी। लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है।
सुनील शुक्ल





















