सत्यम् लाइव, 9 सितम्बर 2020, दिल्ली।। यूपी में लॉकडाउन खत्म करने के बाद अनलॉक-4.0 के तहत अब स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी है। 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र कुछ शर्तों के साथ स्कूल जा सकेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। दूसरी तरफ गृह मंत्रालय ने 21 सितंबर से शर्तों के साथ कुछ उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दी है। कक्षा 9वीं और 12वीं के अभिभावकों से लिखित अनुमति होनी चाहिए के साथ कॉलेज खोले जाने की तैयारी की जा रही है। 50 प्रतिशत शिक्षक एवं अन्य स्टाफ को स्कूलों में जाने की अनुमति दी गई है। गर्भवती शिक्षिका एवं कर्मचारियों को स्कूल कॉलजे जानेे की अनुमति नहीं होगी। ऑनलाइन कक्षा प्रारम्भ रहेगी छात्र चाहे तो ऑनलाइन बैठकर पढ सकता है। छात्र और शिक्षक के बीच नोटबुक, पेन और पेंसिल आदि की शेयरिंग नहीं होगें। मसलन टीचर और शिक्षकों के बीच कमरे में एसी का टेम्परेचर भी 24 से 30 डिग्री के बीच ही रहेगा। स्कूलों में प्रार्थनाएं, खेलकूद, स्वीमिंग आदि कार्यक्रम नहीं होंगे। छात्रों व शिक्षकों के थूकने पर सख्त पाबंदी होगी। सभी संस्थानों में एक आइसोलेशन रूम भी बनाना होगा जहां जरूरत पड़ने पर संभावित को रखा जा सके। स्कूल कॉलेजों को मास्क, सेनेटाइजर आदि का भी पर्याप्त इंतजाम करना होगा।
सुनील शुक्ल





















