सत्यम् लाइव, 08 दिसम्बर, 2020, दिल्ली : अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाइसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता द्वारा किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
जैसा कि ज्ञातव्य है सरकार द्वारा छोटे खान-पान लाइसेंसियों को प्रताड़ित किया जा रहा है एसोसिएशन काफी लंबे समय से इस मुद्दे पर संघर्ष कर रही है । परंतु इस पर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।
सरकार की उद्योगपतियों को बढ़ावा देते हुए छोटे-छोटे कामगारों ,व्यापारियों खासकर रेलवे से जुड़े खान-पान वेंडरों से रोजगार छीन कर देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों के सुपुर्द करना चाहती है ।
भारत सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता द्वारा भारतीय रेल में एसोसियेशन से जुड़े हुए रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत लाइसेंसिज वेंडरों द्वारा पूरे जोर-शोर से किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। एसोसिएशन के सभी सदस्य किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, यह लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं ।
ये भी पढ़े: हरियाणा असिस्टेंट इंजीनियर AE HVPNL, HPGCL, UHBVNL, DHBVNL भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2020






















