सत्यम् लाइव, 18 दिसम्बर 2020, दिल्ली : न्योरोजैन कृष्णा नगर दिल्ली मे दिव्यांग दिवस के उपलक्ष मे आयोजित प्रतियोगता के विजेता बच्चों को पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया | इस उपलक्ष में जेनेसिस- न्यूरोजैन के चेयरपर्सन डॉ0 पीयूष जैन, डायरेक्टर डॉ0 राधा जैन, वरिष्ट फिजियो थेरेपिस्ट डॉ0 संजीव कथूरिया, सक्षम मेरठ प्रांत के सचिव, वरिष्ट स्पीच थेरेपिस्ट डॉ0 मुरली सिंह एवम् वरिष्ट स्पेशल एजुकेटर श्रीमति आकांक्षा सक्सेना ने बच्चों को पुरस्कार एवम् उपहार देकर प्रोत्साहित किया |

श्री राकेश कुमार, एच. ओ. डी. रिहैबिलिटेशन सैंटर, ने बताया कि इस कार्यक्रम में बहुत से बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन बड़े उत्साह से किया | इसके लिए डॉ० पीयूष जैन एवम् डॉ०राधा जैन ने सभी अभिवावकों की भूमिका को अहम बताया और कहा कि इसके लिए सभी अभिवावक बधाई के पात्र हैं|
इस प्रतियोगता के जज डॉ०राधा जैन, डॉ०संजीव कथूरिया, डॉ०अनिल सांगवान, डॉ०मुरली सिंह एवम् श्री मती आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि सभी बच्चों का प्रदर्शन प्रंशस्निया था । सभी जजों को निर्णय लेना मुश्किल हो रहा था कि किस किस बच्चे को फर्स्ट, सेकेण्ड अथवा थर्ड के पायदान पर रखा जाए सभी बच्चे एक से बढ़कर एक थे |
इस दिव्यांग दिवस के आयोजन में करीब 30 अभिभावकों व बच्चों ने हिस्सा लिया और सभी अभिभावकों में बच्चों ने रंगा -रंग कार्यक्रम के माध्यम से मौज-मस्ती कि वह खुशी का इजहार किया और श्री राकेश कुमार एच ओ डी को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में होते रहे तो इस तरह के बच्चों को भी आपस में मिलने का एक मौका प्राप्त होगा और उनमें भी अपने कार्य के प्रति और उचित बनोगे ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार व अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया|






















